फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Now if there is pending work on the table, then it will fall

अब पटल पर लंबित कार्य रहा, तो गिरेगी गाज

Sun, 12 Jun 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Now if there is pending work on the table, then it will fall
अब पटल पर लंबित कार्य रहा तो गिरेगी गाज
विज्ञापन

बिजनौर। अब जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में किसी भी पटल पर कोई कार्य लंबित नहीं रहेगा। वजह, बेसिक शिक्षा के महानिदेशक विजय किरण आनंद ने बीएसए कार्यालयों में क्लीन डेस्क पॉलिसी लागू करने के के आदेश जारी कर दिए। शिक्षकों को भी कार्य कराने के लिए कार्यालय के चक्कर काटने से मुक्ति मिलेगी। किसी भी पटल पर कोई कार्य लंबित रहने पर पटल संबंधित के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

परिषदीय विद्यालय 16 जून से खुल रहे हैं। छात्रों व शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए जिला व ब्लॉक स्तर की टास्क फोर्स द्वारा औचक निरीक्षण भी होंगे। विद्यालय में चल रही गतिविधियों को क्रियान्वित करने के लिए 16 जून से 30 जून के बीच प्रधानाध्यापकों, एआरपी तथा शिक्षक संकुलों की बैठक ब्लाक स्तर पर खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा लेकर उन्हें गतिशील बनाने की योजना है। प्रदेश स्तरीय अधिकारियों द्वारा बीएसए कार्यालयों के निरीक्षण किए जाएंगे, जिनमें विभिन्न पटल पर लंबित प्रकरणों की समीक्षा की जाएगी। लंबित मामलों में मान्यता प्राप्त विद्यालयों की फाइलें, अध्यापकों के विरुद्ध गतिमान जांच में प्रगति, शिक्षकों के लंबित अवकाश आदि शामिल है। क्लीन डेस्क पॉलिसी के बाद समय सीमा में कार्य करना होगा। न करने पर पटल संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वह समय समय पर लंबित कार्यों की स्वयं समीक्षा करते रहते हैं। क्लीन डेस्क पॉलिसी अच्छी है। इससे कार्य में और तेजी जाएगी।
- जयकरन यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed