{"_id":"6261a94ee445c579bc2a809b","slug":"now-heart-surgery-can-be-done-with-ayushman-card-in-the-district-bijnor-news-mrt5854856190","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य मेले में एक हजार लोगों ने बनवाए आयुष्मान कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य मेले में एक हजार लोगों ने बनवाए आयुष्मान कार्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब जिले में आयुष्मान कार्ड से हो सकेगी हार्ट सर्जरी
बिजनौर। जिले में अभी तक 52 अस्पताल आयुष्मान भारत योजना से जुड़े थे, जिनमें 13 सरकारी और 39 प्राइवेट अस्पताल थे। अब पांच और अस्पतालों को आयुष्मान योजना से जोड़ लिया गया है, जिसके चलते अब जिले के 58 अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड धारकों का निश्शुल्क इलाज हो सकेगा। इसके साथ ही जिले में एक ऐसा अस्पताल भी आयुष्मान योजना में शामिल कर लिया गया है, जिसमें मरीज हार्ट सर्जरी भी करा सकते हैं।
जिले का कोई अस्पताल आयुष्मान भारत योजना पैनल में नहीं जुड़ा था, जहां जाकर मरीज हार्ट की सर्जरी करा सके। अब नजीबाबाद स्थित पूजा हॉस्पिटल को आयुष्मान भारत योजना से जोड़ लिया गया है। जिसके चलते बिजनौर के मरीज यहां आकर हार्ट सर्जरी करा सकते हैं। जिले के पांच नए अस्पतालों सिटी हॉस्पिटल, पाल नर्सिंग होम, पूजा हॉस्पिटल, श्री हॉस्पिटल, मुदित नर्सिंग होम को आयुष्मान भारत योजना में शामिल किया गया है। सिटी हॉस्पिटल में आने वाले मरीजों क्रिटिकल केयर, डिलीवरी, जनरल सर्जरी की सुविधा मिलेगी। पाल नर्सिंग होम में बाल रोग विशेषज्ञ से उपचार, डिलीवरी की सुविधा है। श्री हास्पिटल में हड्डी के ऑपरेशन, डिलीवरी, जनरल सर्जरी और इमरजेंसी की सुविधा है। वहीं मरीज मुदित नर्सिंग होम में इमरजेंसी व जनरल सर्जरी की सुविधा का लाभ उठा पाएंगे। नजीबाबाद स्थित पूजा हॉस्पिटल के पैनल में जुड़ने से दिल के मरीजों को ऑपरेशन कराने में अब कोई दिक्कत नहीं आएगी।
मेले में बने एक हजार आयुष्मान कार्ड
जिले की सीएचसी और पीएचसी पर चल रहे स्वास्थ्य मेले में निशुल्क जांच के साथ-साथ आयुष्मान कार्ड भी बनाए जा रहे हैं। स्वास्थ्य मेले में करीब एक हजार लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। मेले में कई विभागों के स्टॉल लगे हुए हैं। जो यहां आने वाले मरीजों को सरकारी योजनाओं के बारे में बता रहे हैं। क्योंकि जो गांव देहात के लोग है, वो सरकारी योजनाओं में कम रुचि दिखा रहे है।
विज्ञापन
अभी भी कई अस्पतालों को जोड़ने का प्रस्ताव
आयुष्मान भारत योजना के नोडल अधिकारी डॉ. राजेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि जिले के पांच अस्पतालों को आयुष्मान भारत के पैनल में जोड़ लिया गया है। अभी भी कई अस्पतालों को आयुष्मान में जोड़ने के प्रस्ताव हैं, जिस पर विभागीय कार्रवाई जारी है।