फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Now destitute animals will not destroy crops

निराश्रित पशुओं के लिए कराया किसान सेवा केंद्र में निर्माण

Mon, 07 Mar 2022 11:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 11:23 PM IST
विज्ञापन
Now destitute animals will not destroy crops
बिजनौर के गांव गजरौला शिव के किसान सेवा केंद्र में निराश्रित पशुओं को बांधने के लिए किया गया निर् - फोटो : BIJNOR
अब फसलों को बर्बाद नहीं करेंगे निराश्रित पशु
विज्ञापन

गजरौला शिव। अब निराश्रित पशु किसानों की फसलों को बर्बाद नहीं कर पाएंगे। शासन ने उनके लिए बंदोबस्त करना शुरू कर दिया है। शासन ने ब्लॉक स्तर पर गांवों में बदहाल पड़े किसान सेवा केंद्र, खाद गोदाम व अन्य ऐसे केंद्र जो वर्षों से खंडहर में तब्दील हैं, उनकी मरम्मत कराकर उनमें छुट्टा पशु बांधे जाएंगे।
उत्तर प्रदेश सरकार ने करीब 30 वर्ष पहले न्याय पंचायत स्तर पर ग्रामीण क्षेत्रों में लाखों रुपये की लागत से किसान सेवा केंद्र बनाए थे। कुछ सेवा केंद्रों में तो किसान न्याय पंचायत स्तर पर बैठ करते थे। कुछ बदहाल पड़े केंद्रों में अब उनकी आंशिक मरम्मत कराकर अस्थाई गोशाला बनाई जा रही हैं। ब्लॉक मोहम्मदपुर देवमल की न्याय पंचायत गजरौला शिव में बना किसान सेवा केंद्र बदहाल पड़ा है। दो माह पहले भी यहां पशु बांधे गए थे, लेकिन यहां व्यवस्था सुधर नहीं पाई थी। अब ग्राम विकास अधिकारी ने बदहाल पड़े किसान सेवा केंद्र की आंशिक मरम्मत करा दी है। केंद्र में टूटी पड़ी दीवार को बनवा कर उसमें पशुओं को चारा खिलाने के लिए सीमेंट व ईंटों से लंबी-लंबी चर बनाई गई हैं, अस्थायी गौशाला से पशु बाहर न निकले उसके लिए भी गेट लगवाया गया है, जिनमें 20 से 30 पशु बांधने जा सकते हैं। अब किसान सेवा केंद्र में किसानों की पंचायत न होकर छुट्टा पशु बांधे जाएंगे। किसान सेवा केंद्र का निर्माण सन 1992-93 में कराया गया था। ग्राम विकास अधिकारी निर्भय कुमार तोमर ने बताया कि ब्लॉक स्तर पर आदेश मिला है कि अस्थाई तौर पर किसान सेवा केंद्र की मनरेगा से आंशिक मरम्मत कराकर पशुओं को चारा खिलाने के लिए चर बनाई गई है। ताकि आवारा घूम रहे छुट्टा पशुओं को पकड़ कर अस्थाई तौर पर बांधा जाए।
विज्ञापन

निराश्रित पशुओं के लिए व्यवस्था
डीपीआरओ सतीश कुमार ने बताया कि शासन के आदेश पर बदहाल पड़े किसान सेवा केंद्र की आंशिक मरम्मत कराकर निराश्रित घूम रहे पशुओं को पकड़ कर अस्थाई तौर पर पशुओं को बांधने की व्यवस्था कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed