{"_id":"666c83a39014fc3c9f09bd51","slug":"now-children-will-have-holiday-in-schools-till-27th-june-bijnor-news-c-27-1-smrt1006-125295-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: अब स्कूलों में 27 जून तक रहेगा बच्चों का अवकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: अब स्कूलों में 27 जून तक रहेगा बच्चों का अवकाश
विज्ञापन
पहले ग्रीष्मकालीन अवकाश 15 जून तक घोषित किया गया था
भीषण गर्मी और लू चलने की वजह से शासन ने लिया फैसला
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। भीषण गर्मी और लू चलने की वजह से शासन ने परिषद एवं मान्यता प्राप्त स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश बढ़ा दिया है। कक्षा एक से आठ तक के विद्यालयों में 27 जून तक बच्चों का अवकाश रहेगा। शिक्षकों को 25 जून से स्कूल जाना है।
शासन की ओर से परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक तथा मान्यता प्राप्त विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश 15 जून तक घोषित किया गया था। 16 जून को रविवार और 17 जून को ईद उल अजहा का अवकाश होने की वजह से 18 जून से स्कूल संचालित किए जाने थे। मगर, भीषण गर्मी को देखते हुए शासन ने ग्रीष्मकालीन अवकाश बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
शिक्षा निदेशक बेसिक प्रताप सिंह बघेल ने अब ग्रीष्मकालीन अवकाश 24 जून तक घोषित कर दिया गया है। 25 जून से यथावत शिक्षक ,अनुदेशक, शिक्षा मित्र विद्यालय जाएंगे। कक्षा एक से आठ तक के सभी छात्र-छात्राओं का ग्रीष्मकालीन अवकाश 27 जून तक घोषित किया गया है। 28 जून से छात्र-छात्राएं सुबह साढ़े सात बजे से स्कूल जाएंगे। छुट्टी दोपहर डेढ़ बजे होगी।