फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Now ASHAs will also get the benefit of Ayushman Yojana

Bijnor News: अब आशाओं को भी मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ

Wed, 27 Mar 2024 02:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 27 Mar 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
Now ASHAs will also get the benefit of Ayushman Yojana
बिजनौर। ग्रामीण क्षेत्र तक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचाने में आशा कार्यकत्री काम कर रही है। अब सरकार ने आशाओं के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए भी हरी झंडी दे दी है। जिले में 6192 आशा परिवार आयुष्मान भारत योजना से जोड़े गए हैं। आयुष्मान कार्ड बनने के बाद आशाओं का सालभर में पांच लाख रुपये तक का निशुल्क इलाज हो सकेगा।
विज्ञापन


जिले में 1561094 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है। जिनमें से फरवरी माह तक 1026116 लोगों के आयुष्मान कार्ड बन गए हैं। इसी बीच अब सरकार ने आशाओं के आयुष्मान कार्ड बनाने की मंजूरी दे दी है। जिसके चलते 6192 आशा परिवारों के 16712 लोगों को आयुष्मान योजना का लाभ मिलेगा। आयुष्मान योजना का लाभ 2011 की आर्थिक जनगणना के अनुसार, पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारक, मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान, पंजीकृत श्रमिक, अंत्योदय कार्ड धारक, पात्र गृहस्थी कार्ड धारक में शामिल वरिष्ठ नागरिकों को दिया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में अब आशाओं के आयुष्मान कार्ड बन सकेंगे। 6192 आशा परिवारों को आयुष्मान योजना का लाभ मिलेगा। आशाओं के आयुष्मान कार्ड बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। लक्ष्य के अनुरूप कार्ड बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. नताशा सिंह, जिला समंवयक, आयुष्मान भारत योजना, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed