{"_id":"632b4a204a684a12385311ce","slug":"notice-to-ramlila-organizers-on-obscene-dance-bijnor-news-mrt606287813","type":"story","status":"publish","title_hn":"अश्लील डांस पर रामलीला आयोजकों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अश्लील डांस पर रामलीला आयोजकों को नोटिस
विज्ञापन
अश्लील डांस पर रामलीला आयोजकों को नोटिस
स्योहारा। रामलीला मंच पर मर्यादा पुरुषोत्तम राम के चरित्र से सीख लेने के बजाय अश्लील डांस कराया जा रहा है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। इस मामले में पुलिस ने रामलीला कमेटी के प्रधान सहित छह लोगों को नोटिस जारी किया है।
स्योहारा नगर में आयोजित आदर्श रामलीला कमेटी में तीन दिन पहले हुए अश्लील डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसका संज्ञान लेते हुए रामलीला कमेटी के आयोजकों को थाने बुलाकर भविष्य में पुनरावृत्ती न करने की चेतावनी के साथ नोटिस दिया गया है। रामलीला मंच में हो रहे अश्लील डांस की समाज के बुद्धिजीवियों ने भी कड़े शब्दों में निंदा की है। रामलीला कमेटी के प्रधान मोंटी बंसल ने कहा कि रामलीला के मंच पर कोई अश्लील डांस नहीं कराय गया। सभी कलाकार लड़के हैं, लड़के ही नृत्य, गीत करते है। वहीं थाना प्रभारी मानचंद का कहना है कि रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों को नोटिस देकर भविष्य में इस तरह के अश्लील डांस न कराने की चेतावनी दी गई है।
ऐसे आयोजनों पर प्रतिबंध लगाने की मांग
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल कुशवाहा ने कहा कि रामलीला मंचन के माध्यम से बच्चों को मर्यादा पुरुषोत्तम राम के पद चिह्नों पर चलने के लिए प्रेरित किया जाता है। लेकिन रामलील के मंच पर अश्लील डांस समाज के हित में नहीं है। व्यवसायी नीरज अग्रवाल ने बताया कि रामलीला मंचन का मतलब भगवान राम के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित करना है। इस तरह के आयोजन रामलीलाओं की मर्यादा को भंग करते हैं, इन पर सख्ती से प्रतिबंध लगना चाहिए।