फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Notice on negligence in recovery, 50 disconnected connections

वसूली में लापरवाही पर नोटिस, 50 के काटे कनेक्शन

Mon, 15 Feb 2021 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Notice on negligence in recovery, 50 disconnected connections
वसूली में लापरवाही पर नोटिस, 50 के काटे कनेक्शन
विज्ञापन

नींदडू़। विद्युत विभाग की टीम ने बिजली का कनेक्शन लेने के बाद द्वित्तीय वर्ष 2020-2021 में कभी भी विद्युत बिल का भुगतान नहीं करने वाले 50 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे। उधर, बिल वसूली करने में लापरवाही बरतने के कारण अधिशासी अभियंता ने एक संविदाकर्मी को कारण बताओ नोटिस जारी कर ने केवल वेतन रोकने, अपितु एफआईआर दर्ज कर सेवा समाप्ति की चेतावनी भी दी है।
रविवार को विद्युत विभाग के एसडीओ भगवंत सिंह टीम के साथ नींदडू़ खास पहुंचे तथा कनेक्शन लेने के बाद एक बार भी बिल जमा नहीं (नेवर पैड कंज्यूमर) करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे। एसडीओ ने बताया कि नींदडू़ बिजली घर के 14 गांवों में द्वित्तीय देयक वर्ष में एक भी बिल जमा नहीं करने वाले 331 एवं एक अप्रैल 2018 से पूर्व से विद्युत बिलों का भुगतान नहीं करने वाले 394 उपभोक्ता हैं। बिजली घर से संबंधित 800 उपभोक्ताओं पर करीब तीन करोड़ रुपये की देनदारी शेष है। रविवार को 92 हजार रुपये तक के बिलों का भुगतान नहीं करने वाले 50 के कनेक्शन काटे। यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। टीम में राजपाल सिंह, सोनू कुमार, नदीम अहमद व मुकीम अहमद शामिल रहे।
विज्ञापन

दूसरी ओर, बिजली बिलों की धनराशि वसूल करने में घोर लापरवाही बरतने एवं पूरे मनोयोग से राजस्व वसूली नहीं करने के आरोप में अधिशासी अभियंता विरेंद्र कुमार ने संविदाकर्मी नुजहत अली को कारण बताओ नोटिस जारी कर न केवल जवाब तलब करते हुए वेतन रोकने के अलावा प्राथमिकी दर्ज कराकर कार्य से बर्खास्तगी की दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed