फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Not GRP, city police will investigate player's murder

जीआरपी नहीं, शहर पुलिस करेगी खिलाड़ी की हत्या की जांच

Sat, 11 Sep 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Not GRP, city police will investigate player's murder
जीआरपी नहीं, शहर पुलिस करेगी खिलाड़ी की हत्या की जांच
विज्ञापन

बिजनौर। खो-खो की राष्ट्रीय स्तर की महिला खिलाड़ी की हत्या का केस मंडल का सर्वोच्च प्राथमिकता वाला केस बन गया है। इस मामले की जांच शनिवार शाम जीआरपी से लेकर कोतवाली शहर पुलिस को सौंप दी है, साथ ही एक टीम खुलासे के लिए बनाई गई है। डीआईजी शलभ माथुर स्वयं इसकी जांच की निगरानी कर रहे हैं।

महिला खिलाड़ी की शुक्रवार को हत्या कर दी गई थी। थाना जीआरपी पर हत्या और दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज हुआ था।
डीआईजी शलभ माथुर ने बताया कि यह मामला संगीन है। इसका मुकदमा जीआरपी में दर्ज हुआ था, लेकिन अब इस केस की जांच शहर पुलिस करेगी। इसके लिए एसपी सिटी डा. प्रवीण रंजन, सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता, शहर कोतवाल राधेश्याम का संयुक्त टीम बनाकर जांच शुरू करा दी है। उम्मीद है दो से तीन दिन में केस का खुलासा कर देगी। डीआईजी ने सीमा विवाद के मामले में कहा कि केस खुलने के बाद इस मामले पर भी बिजनौर पुलिस से बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed