फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   'Not by ticket, we win elections by our existence'

प्रदेश के पूर्व सीएम कल्याण सिंह को धामपुर और अफजलगढ़ क्षेत्र की जनता से बेहद लगाव था

Sun, 22 Aug 2021 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
'Not by ticket, we win elections by our existence'
दिल्ली में प्रदेश के पूर्व सीएम रहे कल्याण सिंह को अभिवादन करते अफजलगढ़ क्षेत्र के पूर्व विधायक ? - फोटो : DHAMPUR
‘टिकट से नही, अपने वजूद से जीतते हैं चुनाव’
विज्ञापन

धामपुर। अफजलगढ़ क्षेत्र के पूर्व भाजपा विधायक इंद्रदेव सिंह का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह से उनका बहुत ही घनिष्ट नाता रहा। वह कहा करते थे, टिकट से नहीं अपने वजूद से चुनाव जीते जाते हैं। अपना वजूद जनता के बीच इतना बनाओ।

इंद्रदेव सिंह बताते हैं कि उत्तर प्रदेश में 2017 में चुनाव का बिगुल बज चुका था और कल्याण सिंह राजस्थान के गवर्नर थे। तब टिकट के सिलसिले में वह उनसे मिलने के लिए राजस्थान गए थे। गवर्नर हाउस में कल्याण सिंह ने मेरे जैसे एक छोटे से कार्यकर्ता का राजनेता जैसा स्वागत किया था। करीब एक घंटे तक उनकी बात को सुना था। तब उन्होंने कहा था कि इंद्रदेव सिंह आप जीत की तैयारी करो, टिकिट के चक्कर में मत पड़ों। मिलना होगा तो मिलेगा। हालांकि टिकट तो नहीं मिला, लेकिन फिर भी उन्होंने मेहनत के साथ चुनाव लड़ा था। एक बार बिजनौर में जनसभा को संबोधित करने के लिए आए थे, तब भी कल्याण सिंह ने कहा था की टिकट के लिए कोशिश करनी चाहिए, लेकिन अगर नहीं भी मिलता है तो जीतने का प्रयास करो। टिकिट से नहीं, मनुष्य अपने वजूद से चुनाव जीतते हैं। धामपुर विधान सभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह भी ऐसा ही कहते है। राजेंद्र सिंह का कहना है कि जब उनके भाई भाजपा के विधायक थे तो कल्याण सिंह प्रदेश का सीएम बनने से पहले उनके पैतृक गांव जयरामपुर आए थे। कल्याण सिंह के निधन पर पूर्व राजेंद्र सिंह भावुक हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed