फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Nonstop old stayed at Express Najibabad

नॉन स्टॉप कुंभ एक्सप्रेस नजीबाबाद में रुकी

Mon, 26 Oct 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर Updated Mon, 26 Oct 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद में मौअज्जमपुर से चंदक के बीच स्लीपर बदलने के अभियान से नॉन स्टॉप कुंभ एक्सप्रेस ट्रेन लगभग पौने दो घंटा नजीबाबाद स्टेशन पर खड़ी रही। नजीबाबाद से ट्रेन में अतिरिक्त डीजल इंजन लगाना पड़ा।
विज्ञापन



नजीबाबाद से लक्सर के बीच अपलाइन के स्लीपर बदलने का अभियान चलाया जा रहा है। हावड़ा से हरिद्वार जा रही कुंभ एक्सप्रेस ट्रेन का नजीबाबाद में स्टॉपेज न होने के बावजूद ट्रेन को पौने दो घंटे रोका गया। अपलाइन पर स्लीपर बदलने के कारण ट्रेन के इलैक्ट्रिक इंजन के साथ लाइन चेंज करने के लिए कोटद्वार पैसेंजर ट्रेन की डीजल पावर लगानी पड़ी। डीजल पावर के साथ ट्रेन हरिद्वार के लिए रवाना की गई।
विज्ञापन


इस दौरान यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। अपलाइन पर स्लीपर बदलने के काम के चलते पिछले लगभग दो सप्ताह से प्रात: 11 बजे से शाम छह बजे तक ब्लॉक लेकर अप एवं डाउन दिशा की रेलों का संचालन इस दौरान डाउन लाइन से किया जा रहा है। जिससे नॉन  स्टॉप ट्रेनों सहित कई पैसेंजर गाड़ियों को आसपास के स्टेशनों पर रुकना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed