फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   'None of the rights to cast votes are denied'

‘वोट डालने के अधिकार से कोई न रहे वंचित’

Sat, 26 Jan 2019 12:11 AM IST
Deepak Sharma अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर Published by: Deepak Sharma Updated Sat, 26 Jan 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
'None of the rights to cast votes are denied'
बिजनौर के वर्धमान कॉलेज में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शपथ लेते शिक्षिक और छात्र-छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में मतदाता दिवस पर सभी विभागों में शत प्रतिशत मतदान की शपथ दिलाई गई। डीएम ने कलक्ट्रेट में कर्मचारियों को शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि वोट   डालने के अधिकारी से किसी को भी वंचित नहीं रहना चाहिए। इस मौके पर कई स्कूलों के विद्यार्थियों ने जागरूकता रैली भी निकाली।
विज्ञापन

वर्धमान कॉलेज में विद्यार्थियों ने मतदाता जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम प्रस्तुत किए। डीएम अटल कुमार राय ने शत प्रतिशत मतदान की शपथ दिलाई। डीएम ने कहा कि वोट के अधिकार का प्रयोग धर्म, संप्रदाय, वर्ग, जाति, भाषा आदि से ऊपर उठ कर देश की लोकतांत्रिक प्रणाली को स्वस्थ और सशक्त बनाने के लिए करना चाहिए। उन्होंने अध्यापकों व विद्यार्थियों से आह्वान किया कि अपने वोट डालने के लिए सभी को प्रेरित करें। एडीएम वित्त एवं राजस्व अवधेश मिश्रा ने कहा कि जिले में 32 हजार नए मतदाता अपने मतदान का पहली बार प्रयोग करेंगे। इस मौके पर सराहनीय कार्य करने वाले बीएलओ व विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान एसडीएम बृजेश कुमार, तहसीलदार धर्मेंद्र सिंह, प्राचार्य सीएम जैन सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे।  
विज्ञापन

एमडी कॉलेज ऑफ हायर एजूकेशन में प्रबंधक डा.विदित कुमार व प्राचार्य डा.ऊषा त्यागी ने कहा कि मतदान ही लोकतंत्र की आत्मा होता है। कुंवर सत्यवीरा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट में एसोसिएट प्रोफेसर लोकेश अग्रवाल ने वोट डालने की शपथ दिलाई। जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय में सांख्यिकी अधिकारी विकल भारती ने शपथ दिलाई। राजकीय आईटीआई बिजनौर में प्रधानाचार्य योगेश कुमार ने शपथ दिलाई। पहली बार मतदान करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। आरबीडी महिला महाविद्यालय में प्राचार्या डा.जकिया रफत ने    कहा कि चुनाव में भाग लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदान की शपथ ली
बिजनौर में  न्याय पंचायत धर्मनगरी के संकुल प्रभारी ताजवीर सिंह की देखरेख में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, उच्च प्राथमिक विद्यालय धर्मनगरी व प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक तारिक अलीम, इबादुर्रहमान, नरेश पाल वर्मा, प्रतीक्षा, अवधेश कुमार व ग्राम प्रधान की उपस्थिति में छात्र-छात्राओं को मतदान के प्रति जागरूक रखने के लिए शपथ दिलाई गई। उच्च प्राथमिक विद्यालय हेमराज कॉलोनी में शिक्षक अवनीश भारद्वाज, छाया मलिक के नेतृत्व में शपथ दिलाई गई।

रैली निकालकर किया गया जागरूक
नगीना/जलीलपुर/स्योहारा/गजरौला शिव। एमएम इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर कॉलेज परिसर में शपथ ग्रहण कराई गई। जितेंद्र कुमार, सचिन रोहिला ने सामूहिक रूप से शपथ दिलाई। बाद में हरी झंडी दिखाकर कॉलेज के प्रधानाचार्य रामबहादुर वर्मा ने मतदाता जागरण रैली को रवाना किया। रैली का नेतृत्व जितेंद्र कुमार, शहजाद अली गौहर, राम कुमार गौतम, बृजमोहन सिंह, योगेंद्र सिंह आदि कर रहे थे। सरकारी कार्यालय, शिक्षण संस्थाओं, कोतवाली विकास खंड के समस्त प्राइमरी व जूनियर हाई स्कूलों, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुए।

अनिवार्य मतदान की शपथ दिलाई 
नूरपुर में राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता दिवस पर जनता डिग्री कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में एसडीएम चांदपुर राकेश यादव ने छात्रों को अनिवार्य रूप से मतदान करने की शपथ दिलाई।
   शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने लोकतंत्र की मर्यादा रखने के लिए सभी से निर्भीक होकर जाति, धर्म, सुमदाय, भाषा, अन्य किसी भी प्रलोभन से ऊपर रहकर अनिवार्य रूप से मतदान करने की अपील की। इस दौरान सभी को मतदान करने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम को नायब तहसीलदार सत्यपाल सिंह, लेखपाल आकाशदीप, अंकिता राजपूत आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन कॉलेज प्रबंध समिति के शहजाद अंसारी ने किया। प्रचार्य देवेंद्र कुमार,    नरेंद्र सिंह, खचेड़ू सिंह के   अलावा समस्त बीएलओ एवं छात्र/छात्राए मौजूद रहे।        
देवता महाविद्यालय मोरना में भी मतदाता जागरूकता दिवस पर छात्रों को मतदान करने की शपथ दिलाई गई। प्राचार्य डा. लोकवीर सिंह ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए शत प्रतिशत मतदान किया जाना अति आवश्यक है।
प्रबंध समिति के सचिव    वीरेंद्र सिंह, सुनीता सिंह, देवेंद्र कुमार, अशोक कुमार आदि   मौजूद रहे। वहीं, राजा का    ताजपुर में मतदाता जागरूकता दिवस पर आरजीएनपी इंटर कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित   कर छात्रों को अनिवार्य रूप से मतदान के लिए जागरूक      किया गया। सुधीर शर्मा, जगदीश सिंह, ऊषा देवी, प्रधानाचार्य   महेश यादव मौजूद रहे।

एक से 15 तक चलेगा जागरूकता अभियान
बिजनौर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की डीएवी इंटर कॉलेज में हुई बैठक में एक से 15 फरवरी तक सभी कॉलेजों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। प्रदेश सहमंत्री चकित चौधरी ने कहा कि अभियान के अंतर्गत वोट न बनवा पाने वाले 18 साल तक के विद्यार्थियों के रजिस्ट्रेशन करा वोट बनवाए जाएंगे।संचालन मोहित राजपूत ने किया। बैठक में पारस चौधरी, रोबिन चौधरी, जिला संयोजक शशिकांत बालियान, हनी अहलावत, सुधांशु चाहल, हरवीर कुशवाहा, अविरल, अभय भटनागर आदि रहे।

पालिकाकर्मियों को मतदान की शपथ दिलाई
अफजलगढ़। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर पालिका परिषद में चेयरपर्सन पति सलीम अंसारी ने पालिका कर्मियों को मतदान की शपथ दिलाई। मतदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए पालिका कर्मियों को मतदान का महत्व बताया। इस मौके पर जेई आरपी यादव, सफाई निरीक्षक राजवीर सिंह, मोहम्मद इब्राहिम, संजीव अग्रवाल, बृजमोहन सिंह, रोबिन अग्रवाल, विरेंद्र गुप्ता, जितेंद्र आदि मौजूद रहे। वहीं, राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य सत्यवीर सिंह ने छात्र-छात्राओं को मतदान का महत्व बताते हुए मत का प्रयोग करने की शपथ दिलाई।


मतदाता जागरूकता और योग दिवस मनाया
चांदपुर में विवेकानंद इंटर कॉलेज दरबाड़ा की रासेयो के सात दिवसीय शिविर के पंचम दिन को प्रथम इकाई के स्वयंसेवकों ने मतदाता जागरूकता दिवस व द्वितीय इकाई ने योग दिवस के रूप में मनाया। प्रथम इकाई के मुख्यअतिथि नेपाल सिंह ने कहा कि भारत के प्रत्येक नागरिक के लिए मतदाता दिवस बहुत ही अहम है। भारत के प्रत्येक व्यक्ति का वोट ही देश के भविष्य की नींव रखता है। कार्यक्रम अधिकारी धानू प्रकाश सिंह, प्रधानाचार्य टीकम सिंह, प्रवक्ता विकास कुमार व मुख्यअतिथि ने संयुक्त रूप से समस्त शिवार्थियों को मतदान की शपथ दिलाई। स्वयंसेवकों ने गांव हरपुर में मतदाता जागरूकता रैली निकालकर मतदान के प्रति जागरूक किया। द्वितीय इकाई के शिविर में मुख्यअतिथि राजकुमार सिंह ने  कहा कि योग से न केवल शरीर के अंगों बल्कि मन, मस्तिष्क और आत्मा में संतुलन बनाया जाता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed