{"_id":"5880ff4d4f1c1b701befe391","slug":"nominations-for-election-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव के लिए नामांकन आज से ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव के लिए नामांकन आज से
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jan 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर में नामांकन के लिए कलक्ट्रेट में की गई तैयारी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बिजनौर में शुक्रवार को यदि आप बिजनौर आ रहे हैं तो कलक्ट्रेट की ओर न जाएं। प्रशासन ने विधानसभा चुनावों की नामांकन प्रक्रिया के कारण कलक्ट्रेट को बाहरी लोगों के लिए सील कर दिया है। नामजदगी के लिए आने वाले प्रत्याशियों व उनके साथ आने वालों की तीन पुलिस बैरियर पर सघन तलाशी होगी। नामजदगी के दौरान वन-टू-वन वीडियोग्राफी की व्यवस्था है।
विधानसभा चुनाव में 15 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए जिले की आठ विधान सभा सीटों पर शुक्रवार से नामजदगी शुरू हो जाएगी। नामजदगी प्रात: 11 बजे से सायं तीन बजे तक होगी। एडीएम वित्त एवं राजस्व सुरेंद्र राम के अनुसार सभी आरओ को नामांकन पत्र समेत अन्य अभिलेख सौंप दिए गए हैं। कलक्ट्रेट के प्रवेश द्वार से लेकर नामांकन कक्ष की प्रक्रिया समाप्त होने तक प्रत्याशियों की वन-टू-वन वीडियोग्राफी होगी। वाहन आरओ कक्ष से 200 मीटर तक ही आ सकते हैं। इस परिधि में विकास भवन, नुमाइश चौक के पास पुलिस बैरियर बने हैं। एक बैरियर निरीक्षण भवन से आगे रहेगा। इन बैरियरों के अलावा कलक्ट्रेट के प्रवेश द्वार पर सघन तलाशी की व्यवस्था रहेगी। एक समय में एक ही प्रत्याशी अपने चार लोगों के साथ नामांकन के लिए कक्ष में जाएगा। पुलिस कलक्ट्रेट के चप्पे-चप्पे पर रहेगी। कलक्ट्रेट के पीछे की कॉलोनी में रहने वाले लोगों के आने जाने के लिए अलग रास्ता रहेगा, लेकिन इन कॉलोनी के बाशिंदे नामांकन अवधि में कलक्ट्रेट में नहीं आएंगे। बिजनौर में एडीएम वित्त एवं राजस्व सुरेंद्र राम के अनुसार जिले की आठ विधान सभा के लिए 20 जनवरी से 27 जनवरी तक नामांकन होगा। अलग विधानसभा की नामजदगी के लिए अलग कक्ष बनाए गए हैं। एडीएम वित्त एवं राजस्व सुरेंद्र राम के अनुसार रविवार 22 जनवरी तथा गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को नामांकन प्रक्रिया बंद रहेगी।