{"_id":"5e20abb88ebc3e4b04555476","slug":"nodal-officer-deployed-for-ganga-yatra-bijnor-news-mrt464192551","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा यात्रा के लिए नोडल अधिकारी तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा यात्रा के लिए नोडल अधिकारी तैनात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा यात्रा के लिए नोडल अधिकारी तैनात
बिजनौर। शासन ने गंगा यात्रा के लिए नोडल अधिकारियों की तैनाती कर दी है। गंगा यात्रा को लेकर कमिश्नर की शासन के आला अधिकारियों साथ बैठक प्रस्तावित है। इसके बाद गंगा यात्रा की तैयारियां तेज हो जाएंगी। गंगा यात्रा शुरू होने में मात्र दस दिन बचे हैं।
गंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर मुरादाबाद मंडल के कमिश्नर यशवंतराव ने बुधवार को बिजनौर आकर अधिकारियों के साथ बैठक की थी। कमिश्नर ने यात्रा शुभारंभ स्थल सबलगढ़, तैयबपुर गोरबा तथा गंगा बैराज स्थलों का भौतिक निरीक्षण किया था। सूत्रों के मुताबिक कमिश्नर गंगा यात्रा को लेकर शासन के आला अधिकारियों से मिलेंगे। माना जा रहा है कि इसके बाद शासन से गंगा यात्रा का फाइनल प्रोग्राम मिल जाएगा। सीडीओ केपी सिंह ने बताया कि कार्यक्रम स्थलों पर प्रशासन की विशेष निगाह है। अलग-अलग विभाग आवंटित कार्य पूरा करने में जुटे हैं। गंगा किनारे की 21 ग्राम पंचायतों में शासन की योजना के अनुसार काम चल रहा है। सबलगढ़ से गंगा किनारे के पूजा स्थल तक के सात किलोमीटर के रास्ते की मरम्मत हो रही है। डीपीआरओ सतीश कुमार के अनुसार पंचायतों समेत कार्यक्रम स्थलों की साफ सफाई हो रही है। शासन ने सीएम की गंगा यात्रा के लिए सचिव नगर विकास अनुराग यादव को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। यादव अगले सप्ताह जिले में आ सकते हैं।