फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   No water in canals, crops are drying up

नहरों में पानी न छोड़े जाने से गन्ने की फसल और बुवाई प्रभावित

Mon, 10 May 2021 11:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
No water in canals, crops are drying up
नहरों में पानी नहीं, सूख रहीं फसलें
विज्ञापन

नजीबाबाद। पूर्वी गंग नहर की मुख्य और संबंधित शाखाओं में पानी नहीं है। अप्रैल माह में नहरों में छोड़े जाने वाला पानी अभी तक न छोड़े जाने से क्षेत्र में गन्ने की फसल और बुवाई प्रभावित हो रही है। सिंचाई विभाग के भीमगोड़ा बैराज गंग नहर से जनपद बिजनौर से गुजरने वाली पूर्वी गंग नहर की मुख्य और उप शाखाओं में पानी छोड़ा जाता है। जनपद में सिंचाई विभाग के चार डिवीजन हैं। मई माह का पहला पखवाड़ा समाप्त होने को है। लेकिन नजीबाबाद क्षेत्र से गुजरने वाली पूर्वी गंग नहर और उससे जुड़ीं शाखाओं के हलक सूखे हैं।
सिंचाई विभाग द्वारा नहरों की सफाई का अभियान भी शुरू नहीं कराया गया है। जिससे किसानों में भारी रोष है। पूर्व प्रधान एवं बिजौरी के किसान नेता सरदार हरप्रीत सिंह संधू का कहना है कि सिंचाई विभाग की उदासीनता से गन्ने की फसल सूख रही है। गन्ने की बुवाई भी प्रभावित है। बिजली संकट के चलते किसान नहरों के पानी से फसलों को सूखने से बचाते हैं। उन्होंने कहा कि तत्काल नहरों में पानी नहीं छोड़ा गया तो फसलों को भारी नुकसान पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन

आजाद किसान यूनियन के युवा जिलाध्यक्ष गुरजीत सिंह रंधावा और भाकियू के प्रांतीय नेता बाबूराम तोमर ने नहरों में पानी न छोड़े जाने पर चिंता व्यक्त की। किसान नेताओं का कहना है कि गन्ने की फसल और बुवाई बिजली संकट के चलते नहरों पर केंद्रित होती है। अप्रैल और मई माह में भीषण गर्मी और बिजली संकट के दौरान नहरें ही फसलों को सूखने से बचाती हैं। किसान नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि तत्काल नहरों में पानी नहीं छोड़ा गया तो आंदोलन के लिए विवश होंगे। वहीं, सिंचाई खंड अधिकारियों का तर्क है कि नहरों में आमतौर पर जुलाई माह में पानी छोड़ा जाता है। क्षेत्र की मांग पर भीमगोड़ा बैराज में पर्याप्त पानी होने पर अप्रैल-मई में पानी छोड़ दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीमगोड़ा बैराज से छोड़ा जाता है पानी
नजीबाबाद। पूर्वी गंग नहर सिंचाई खंड चार के एक्सईएन नवीन कुमार ने बताया कि भीमगोड़ा हरिद्वार गंगा में पानी कम होने के कारण नहरों के लिए पानी नहीं छोड़ा जा सका है। उन्होंने कहा कि विभाग लगातार भीमगोड़ा बैराज अधिकारियों के संपर्क में है। जल्द से जल्द नहरों में पानी छोड़े जाने के लिए प्रयास जारी हैं। एक्सईएन ने कोविड महामारी के चलते नहरों का सफाई कार्य प्रभावित होने तथा शीघ्र नहरों की सफाई कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed