फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   No urea on the godowns of sugarcane committees

Bijnor News: गन्ना समितियों के गोदामों पर यूरिया नहीं

Sun, 25 Dec 2022 05:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
No urea on the godowns of sugarcane committees
गन्ना समितियों के गोदामों पर यूरिया नहीं
विज्ञापन

बिजनौर। जनपद की अधिकांश गन्ना समितियों एवं गोदामों पर यूरिया खाद की किल्लत है। कई पर तो सप्ताह भर पहले खाद खत्म हो गया था। यूरिया ही नहीं, डीएपी भी गन्ना समितियों के गोदामों पर नहीं है। गन्ना विभाग अधिकारियों का कहना है कि मांग भेजी गई है।
नजीबाबाद गन्ना विकास समिति के करीब 10 खाद स्टोर हैं। इनमें मुख्य गोदाम नजीबाबाद, स्वाहेडी़, रामपुर, कोटकादर और नांगलसोती में हैं। इनमें से कई पर एक सप्ताह से यूरिया खाद की किल्लत है। गन्ना समिति के सचिव विजय कुमार शुक्ला ने बताया कि खाद के रैक न आने के कारण खाद की किल्लत है। कृषि विभाग अधिकारी डिमांड नहीं भेजे जाने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

सहकारी गन्ना विकास समिति नगीना में गन्ना समिति परिसर, बुंदकी, इस्लामाबाद व रायपुर समेत चार खाद स्टोर है। इनमें गन्ना समिति परिसर स्थित मुख्य खाद गोदाम और बुंदकी में पिछले चार दिन से यूरिया खाद उपलब्ध नहीं है। समिति सचिव विजय पाल सिंह ने बताया कि समिति के इस्लामाबाद और रायपुर खाद स्टोर पर यूरिया खाद उपलब्ध है। धामपुर गन्ना समिति के विशेष सचिव मनोज कुमार का भी कहना है कि डिमांड के अनुरूप खाद की कमी होने से दिक्कत आ रही है। स्योहारा क्षेत्र में गन्ना समिति स्योहारा मुकरपुरी सदाफल व बुढ़नपुर में किसानों की खाद की आपूर्ति करती है। यहां भी इस समय यूरिया व डीएपी की भारी किल्लत हो रही है। स्योहारा और मुकरपुरी में पिछले एक माह से यूरिया व डीएपी खाद की आपूर्ति नहीं हो पाई है। जबकि ग्राम बुढ़नपुर व सदाफल में खाद उपलब्ध हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-यूरिया की किल्लत नहीं है, सहकारिता ने डिमांड नहीं भेजी होगी। एआर कोआपरेटिव से वार्ता कर खाद उपलब्ध करा दिया जाएगा। 26 सौ मीट्रिक टन यूरिया की रैक इसी सप्ताह आने वाली है। डॉ. अवधेश मिश्रा, जिला कृषि अधिकारी।
-कुछ गन्ना समितियों में खादों की कमी हो गई है। कृषि विभाग को डिमांड भेज दी गई है, जैसे ही खाद मिलेगा, वितरण शुरू कर दिया जाएगा। पीएन सिंह, जिला गन्ना अधिकारी

गन्ना समिति को नहीं मिल सकता सहकारी समिति के कोटे का खाद: शैलेंद्र कुमार
इफ्को के क्षेत्रीय प्रबंधक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि जिले में गन्ना समिति के कोटे का खाद कम हो गया है। इसके लिए दो रैक की डिमांड भेजी जा चुकी है, जो इसी सप्ताह आने की संभावना है। गोदामों में जो खाद रखा है, वह सहकारी समितियों के कोटे का है। यह गन्ना समिति को नहीं दे सकते। गन्ना समिति के लिए अलग से कोटा आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed