फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   No survey on committees, how should the survey be done

निगरानी समितियों पर संसाधन नहीं, कैसे हो सर्वे

Thu, 13 May 2021 10:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
No survey on committees, how should the survey be done
निगरानी समितियों पर संसाधन नहीं, कैसे हो सर्वे
विज्ञापन

धामपुर। कोरोना संक्रमण पर रोक लगाने को प्रशासन की ओर से गांवों में बाहर से आने वाले लोगों को गांवों में बने क्वारंटीन सेंटरों में रखने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए गांवों में निगरानी समितियों को सक्रिय करने के आदेश दिए गए थे। इनमें क्षेत्र के लेखपाल, ग्राम पंचायत अधिकारी को अध्यक्ष बनाया गया है। समिति को घर-घर जाकर बीमार लोगों का सर्वे करने और प्रतिदिन की रिपोर्ट विकास विभाग और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों देने के निर्देश हैं। लेकिन समितियों को कोरोना किट नहीं दी गई है।

निगरानी समितियों में शामिल सदस्यों का कहना है कि प्रशासन की ओर से उन्हें किट, दस्ताने, सैनिटाइजर आदि नहीं दिया गया है, ऐसे में वे सर्वे नहीं कर सकते। अल्हैपुर ब्लॉक क्षेत्र में 97 ग्राम पंचायतें हैं। विकास विभाग के अधिकारी नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों के नेतृत्व में ग्राम वासियों के साथ मीटिंग कर रहे हैं। उनको कोरोना संक्रमण से बचने के उपाय बताए जा रहे हैं। गांव में बाहर से आने वाले लोगों को प्राइमरी स्कूल या पंचायत घर में बने सेंटरों पर क्वारंटीन कराया जाए। जांच के दौरान जो भी बीमार पाया जाएगा, उसका उपचार कराया जाएगा। निगरानी समिति के सदस्यों गजेंद्र सिंह, महावीर सिंह, पप्पू, महावीर सिंह, कविता, अलका रानी का कहना है कि बगैर संसाधनों के वे सर्वे नहीं कर सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed