फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   No solution worked...disguised as a bear and chased away the monkeys

Bijnor News: कोई उपाय काम न आया...भालू बनकर बंदरों को भगाया

Tue, 23 Sep 2025 12:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 23 Sep 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
No solution worked...disguised as a bear and chased away the monkeys
कोतवाली देहात के ग्राम कुम्हेड़ा में बंदरों को भगाने के लिए भालू की ड्रेस पहनकर गांव में घूमता - फोटो : शहर ​​स्थित एक बाइक शोरूम में बाइक लेने के लिए जानकारी करते लोग।
कोतवाली देहात। बंदरों के उत्पात से निजात पाने का कुम्हेड़ा के लोगों ने अनोखा तरीका निकाला है। दो युवक भालू की ड्रेस पहनकर गांव में घूमने लगे तो बंदर उनसे डरकर भागने लगे हैं।
विज्ञापन

गांव निवासी विक्रांत देशवाल और सौपाल सिंह ने बताया कि करीब एक साल से गांव में बंदरों के समूह खूब उत्पात मचा रहे थे। बंदर घरों में घुसकर सामान उठा ले जाते। विद्युत खंभों पर लगी लाइटों को तोड़ देते। बंदर लोगों पर भी हमलावर हो रहे थे। अधिकारियों से शिकायत के बावजूद बंदरों को पकड़ने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए गए। अवनीश निर्वाल एवं अवधेश शर्मा ने बताया कि ग्रामीण मुरादाबाद से भालू की दो ड्रेस खरीदकर लाए। गांव निवासी शिवा और विनीत इन ड्रेस को पहनकर गांव में घूमने लगे। जहां भी बंदरों का समूह होता, वे ड्रेस पहनकर उस ओर चले जाते। उन्हें देखकर बंदर गांव से भाग गए। सोमवार को गांव में एक भी बंदर नजर नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed