फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   No signage, travelling on the under-construction highway becomes life-threatening

Bijnor News: संकेतक न इंतजाम, जानलेवा बना निर्माणाधीन हाईवे पर सफर

Sun, 31 Aug 2025 11:49 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 31 Aug 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
No signage, travelling on the under-construction highway becomes life-threatening
बिजनौर-बैराज मार्ग पर निर्माणाधीन हाइवे पर नही लगा कोई संकेतक। संवाद
बिजनौर। बैराज मार्ग पर सफर कर रहें हैं तो संभल जाइए। यहां नजर बचते ही हादसा हो सकता है। दरअसल यह सड़क फोरलेन में तब्दील हो रही है, ऐसे में जगह-जगह डायवर्जन हैं, संकेतक नहीं होने की वजह से मुड़ना है या सीधे चलना यह मालूम ही नहीं पड़ता और हादसा हो जाता है।
विज्ञापन

शनिवार की रात बिजनौर शहर के एक फिजियोथेरेपिस्ट की बिजनौर बैराज मार्ग पर सड़क हादसे में मौत हो गई। जिस जगह पर फिजियोथेरेपिस्ट घायल हालत में पड़े मिले थे, उस जगह पर डायवर्जन किया गया है। यानि, सीधे चलने के बजाए मोड़ लेना है।
विज्ञापन

ऐसा सिर्फ एक जगह नहीं बल्कि तमाम मोड़ हादसों को बुलावा दे रहे हैं। बता दें कि मेरठ पौड़ी नेशनल हाईवे को फोरलेन में तब्दील किया जा रहा है। पहले चरण में मेरठ से बहसूमा और बिजनौर से नजीबाबाद तक हाईवे फोरलेन बन चुका था। अब दूसरे चरण में बहसूमा से बिजनौर तक हाईवे को फोरलेन बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब निर्माण करने वाली एजेंसी सड़क सुरक्षा के नियमों से खिलवाड़ कर रही है। निर्माण के चलते जगह जगह ट्रैफिक को इधर से उधर मुड़ना पड़ रहा है। कहां मुड़ना है और कहां सीधा चलना है, इसका पता वाहन चालकों को नहीं चल पा रहा। मिट्टी के कट्टे भरकर किनारे पर रखे रखकर उन पर रिफलेक्टर लगाकर इतिश्री कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed