{"_id":"60885d5f8ebc3ed9b70a8767","slug":"no-pulse-oximeter-in-the-market-of-bijnor-bijnor-news-mrt5362638185","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार से पल्स ऑक्सीमीटर हुए गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार से पल्स ऑक्सीमीटर हुए गायब
विज्ञापन
बाजार से पल्स ऑक्सीमीटर हुए गायब
बिजनौर। जीवनदायिनी ऑक्सीजन की किल्लत के बाद अब बाजार से जीवनरक्षक दवाइयां भी खत्म होने लगी हैं। लोगों के अनावश्यक रूप से खरीदकर स्टोर करने से अब बाजारों में नेबुलाइजर और और पल्स ऑक्सीमीटर आदि सामान पर भी संकट के बादल छाने लगे हैं।
कोरोना महामारी की दूसरी लहर लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। कहीं ऑक्सीजन का अभाव हो गया है तो किसी को पर्याप्त मात्रा में जीवन रक्षक दवाइयां नहीं मिल रही हैं। औषधि विक्रेता संघ के नगर कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि कोरोना काल से पहले पल्स ऑक्सीमीटर 650 रुपये तक में आसानी से मिलता था। मगर अब यह होल सेलरों को ही 1200 से 1300 रुपये तक में मिल रहा है। जीएसटी आदि सभी प्रकार के खर्च निकालकर इसे 1500 से लेकर 1600 रुपये तक बेचना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि इस बार मांग बढ़ने पर थर्मामीटर भी मुश्किल से मिल रहा है। इसकी कीमत 190 रुपये तक है, जबकि पहले 150 रुपये तक का आसानी से मिल जाता था।
जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट फेडरेशन के जिलाध्यक्ष नवीन भारद्वाज ने बताया कि जनपद में कहीं पर भी दवाओं का टोटा नहीं है। बिल्कुल भी किसी को भी घबराने की आवश्यकता नहीं है। बाजार में करीब-करीब सभी प्रकार की दवाइयां उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि जिन औषधि विक्रेताओं के पास अगर कोई दवाई शॉर्ट है, तो वे उन्हें बता सकते हैं। इसके बाद वे शॉर्ट दवाओं की उपलब्धता के लिए उच्च स्तर पर बात करें। जिससे जरूरी दवाइयां मंगवाई जा सकें।
विज्ञापन
खन्ना मेडिकल स्टोर के मालिक शरद खन्ना ने बताया कि विटामिन सी, जिंक, थर्मामीटर, पल्स ऑक्सीमीटर आदि सामान किल्लत होने लगी है। लोगों ने अनावश्यक रूप से खरीदकर स्टोर कर लिया है, जिससे पल्स ऑक्सीमीटर आदि सामान बाजार से शॉर्ट होने लगा है। उन्होंने बताया कि इसके रेट में कोई खास फर्क नहीं पड़ा है। सर्जिकल सामान के मूल्यों में थोड़ी वृद्धि जरूर हुई है, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है कि सामान नहीं मिलेगा।
शिवाशीष मेडिकल स्टोर के स्वामी संजीव शर्मा ने बताया कि पिछले साल से ही पल्स ऑक्सीमीटर और थर्मामीटर की मांग थी, इस बार बढ़ गई है। इस बार मूल्य वृद्धि होने के कारण बाजार में पूरी तरह से ये सामान नहीं आ पाए। करीब 20 दिन पहले तक उनके यहां पर ये सभी सामान उपलब्ध था, लेकिन अब धीरे-धीरे कम होने लगा है। फिलहाल अन्य करीब सभी प्रकार दवाइयां उपलब्ध हैं।