{"_id":"5edd27a28ebc3e90440d6abb","slug":"no-more-than-ten-thousand-migrant-workers-became-jobcards-bijnor-news-mrt485343517","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस हजार से अधिक प्रवासी कामगारों नहीं बने जॉबकार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस हजार से अधिक प्रवासी कामगारों नहीं बने जॉबकार्ड
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में दस हजार से अधिक प्रवासी मजदूरों के जॉबकार्ड नहीं बने हैं। जनपद में मात्र 820 ग्राम पंचायत में मनरेगा में काम चल रहे हैं। मजदूर जॉबकार्ड नहीं बनने से परेशान हैं। सबसे अधिक प्रवासी मजदूर कोतवाली तथा हल्दौर ब्लॉक में हैं। जिले में हरियाणा, महाराष्ट्र, पंजाब, उत्तराखंड, दिल्ली आदि राज्य से 16,990 मजदूर लॉकडाउन के दौरान आए हैं। सबसे अधिक कोतवाली ब्लॉक में 2,786 तथा हल्दौर ब्लॉक में 2047 कामगार हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गैर राज्य से आने वाले मजदूरों को काम देने का एलान किया था। जिस पर प्रवासी कामगारों के मनरेगा में जॉबकार्ड बनाए जा रहे हैं। उपायुक्त श्रम दफ्तर के अनुसार तीन जून तक अफजलगढ़ ब्लॉक में 616, धामपुर में 495, स्योहारा में 832, हल्दौर में 744, जलीलपुर में 810, किरतपुर में 375, कोतवाली में 746, मोहम्मदपुर देवमल में 230, नजीबाबाद में 250, नहटौर में 352, नूरपुर ब्लाक में 390 जॉबकार्ड बने हैं। इस प्रकार कुल 5840 जॉबकार्ड बने हैं। हल्दौर ब्लाक के शरीफपुर मान गांव के अनिल, संजय, लक्ष्मी, संतोष ने बताया कि वह एक माह पहले नोएडा से आए थे। उनके जॉबकार्ड नहीं बने हैं। काम भी नहीं मिल रहा है।
जिले में अफजलगढ ब्लॉक में 613, धामपुर में 491, स्योहारा में 810, हल्दौर में 743, जलीलपुर में 808, किरतपुर में 372, कोतवाली में 746, मोहम्मद पुर देवमल में 225, नजीबाबाद में 248, नहटौर में 341, तथा नूरपुर ब्लाक में 390 कुल 5787 प्रवासी मजदूरों को मनरेगा में काम मिला है। 11,203 प्रवासी मजदूर ऐसे हैं, जिन्हें कोई काम नहीं मिला है। डीआरडीए के परियोजना निदेशक विजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जॉबकार्ड उन्हीं प्रवासी मजदूर के बन रहे हैं जो मनरेगा में काम करने के इच्छुक हैं। जॉबकार्ड बनाने के लिए मजदूर की स्वीकृति ली जाती है। यदि कोई जॉबकार्ड बनवाना चाहता है तो ग्राम पंचायत सचिव या प्रधान को नाम लिखा दें, बीडीओ जॉबकार्ड बनाएंगे।
विज्ञापन
61 ग्राम पंचायत में नहीं चल रहा मनरेगा का काम
जिले में 1128 ग्राम पंचायत हैं। कुल 881 ग्राम पंचायत प्रवासी आच्छादित हैं। इनमें अफजलगढ़ ब्लॉक में 44, धामपुर में 64, स्योहारा में 74, हल्दौर में 63, जलीलपुर में 85, किरतपुर में 63, कोतवाली में 125, मोहम्मदपुर देवमल में 89, नजीबाबाद में 82, नहटौर में 60, नूरपुर ब्लॉक में की 71 ग्राम पंचायतों में मनरेगा में काम चल रहा है। इस प्रकार कुल 820 ग्रामपंचायत में मनरेगा का काम चल रहा है।