फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   No more than 50 people gathered in the flag procession

झंडा जुलूस में 50 से ज्यादा लोग न हो जमा

Sat, 20 Feb 2021 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
No more than 50 people gathered in the flag procession
मंडावली थाने में रविदास जयंती पर समाज के लोगों को दिशा निर्देश देते एसडीएम और सीओ। - फोटो : NAZIBABAD
झंडा जुलूस में 50 से ज्यादा लोग न हो जमा
विज्ञापन

नजीबाबाद/मंडावली। एसडीएम और सीओ ने नजीबाबाद और मंडावली थाने में रविदास जयंती आयोजन के संबंध में समाज के लोगों की बैठक ली। प्रशासनिक अधिकारियों ने झंडा जुलूस में 50 से ज्यादा लोगों के जमा न होने, सामाजिक दूरी बनाने और नई परंपरा शुरू न करने के निर्देश दिए गए।
एसडीएम बृजेश कुमार सिंह, सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने रविदास जयंती आयोजन के संबंध में बैठक ली। प्रशासनिक अधिकारियों ने कोरोना संक्रमण के चलते सोशल डिस्टेंसिंग के साथ कार्यक्रमों और झंडा जुलूस का आयोजन करने के निर्देश दिए। एसडीएम बृजेश कुमार सिंह ने स्पष्ट किया कि यदि कोई नई परंपरा शुरू की जाती है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने रविदास जयंती पर शराब आदि पीकर उत्पात मचाने वालों को सख्त कार्रवाई के लिए तैयार रहने को कहा। बैठक में निर्देश देवी, नरेंद्र रवि सहित समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

उधर, मंडावली थाना अध्यक्ष हिमांशु चौहान की उपस्थिति में आयोजित बैठक में एसडीएम और सीओ ने रविदास जयंती शांति पूर्वक मनाने के निर्देश दिए। उन्होंने झंडा जुलूस आदि में 50 से अधिक लोगों के जमा न होने तथा दिन में 12 बजे से सायं छह बजे तक झांकी जुलूस आदि का आयोजन करने की सलाह दी। बैठक में कन्हैया सिंह, धर्मवीर सिंह, संजीव कुमार, जगदीश, नरेश कुमार, नत्थू सिंह, ऊधम सिंह आदि उपस्थित रहे।

नजीबाबाद थाने में रविदास जयंती पर समाज के लोगों को दिशा निर्देश देते एसडीएम और सीओ।

नजीबाबाद थाने में रविदास जयंती पर समाज के लोगों को दिशा निर्देश देते एसडीएम और सीओ।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed