फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   No golden card even after being eligible

पात्र होने के बाद भी नहीं गोल्डन कार्ड

Thu, 18 Mar 2021 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
No golden card even after being eligible
पात्र होने के बाद भी नहीं गोल्डन कार्ड
विज्ञापन

बिजनौर। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में शामिल होने के लिए पात्र दर-दर भटकने को मजबूर हैं। लाभार्थियों की श्रेणी में होने के बावजूद सैकड़ों लोगों का सूची में नाम नहीं है, जबकि कई लोग ऐसे हैं जो लाभार्थियों की श्रेणी में नहीं आते और उनके कार्ड बने हैं। लोग गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहे हैं।
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का मकसद देश के करीब दस करोड़ बीपीएल परिवारों को प्रतिवर्ष पांच लाख तक का मुफ्त इलाज देना है। यह विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना है। इसके लिए जिले में दो लाख 90 हजार 324 पात्रों का चयन किया गया है और दो लाख 75 हजार गोल्डन कार्ड जारी किए जा चुके हैं। करीब दस हजार कार्ड धारक गोल्डन कार्ड के माध्यम से विभिन्न अस्पतालों में अपना इलाज करा चुके हैं। गांव तरीकमपुर दरगो निवासी संजो देवी बताती हैं कि उनके पति अशोक गिरी उर्फ ढीलू की लगभग एक साल पहले मौत हो गई थी। पात्र होने के बावजूद उनका अथवा उनके परिवार के किसी अन्य सदस्य का नाम योजना में शामिल नहीं है।
विज्ञापन

आलमपुरगंगा उर्फ गंगावाला निवासी सत्यजीत सिंह का कहना है कि आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना के लिए सरकार को फिर से सर्वे कराना चाहिए। गांव औरंगपुर हृदय निवासी उर्मिला बताती हैं कि उनके पति अनिरुद्ध शर्मा की लगभग छह साल पहले मौत हो गई थी। वे अंत्योदय राशन कार्ड धारक हैं, लेकिन उन्हें योजना का लाभ नहीं मिला है। नजीबाबाद की हिमालयन कॉलोनी निवासी सुभाष चंद्र शर्मा ने बताया कि वे तेल का टैंकर चलाकर अपनी गुजर बसर करते हैं। इसके अलावा उनके पास कोई जरिया नहीं है। मगर फिर भी उनका गोल्डन कार्ड नहीं बन पा रहा है। योजना की जिला कोआर्डिनेटर डॉ. नताशा सिंह ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत सभी पात्रों के आयुष्मान कार्ड बनाने का काम जारी है। जिनका नाम सूची में है, उन सभी के गोल्डन कार्ड बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed