फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   No entry of e-rickshaw and car in Civil Line and Sadar Bazar

सिविल लाइन और सदर बाजार में ई रिक्शा-कार की रही नो एंट्री

Wed, 03 Nov 2021 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
No entry of e-rickshaw and car in Civil Line and Sadar Bazar
बिजनौर में धनतेरस पर बाजार में उमड़ी भारी भीड़। - फोटो : BIJNOR
सिविल लाइन और सदर बाजार में ई-रिक्शा और कार की रही नो एंट्री
विज्ञापन

बिजनौर। बाजार को जाम से बचाने के लिए शहर में मंगलवार को डायवर्जन किया गया। सिविल लाइन और सदर बाजार में ई-रिक्शा और कार की नो एंट्री रही। दोपहर बाद सदर बाजार में बाइकों को भी जाने से रोक दिया गया। हालांकि रोडवेज से राम के चौराहे तक सड़क जाम के हवाले रही। यहां से पैदल लोगों का भी निकलना मुश्किल हो गया।
मंगलवार को सवेरे से ही सिविल लाइन में शक्ति चौराहे के पास पुलिस ने बैरिकेडिंग लगा दी थी। शक्ति चौराहे से सिविल लाइन की तरफ ई-रिक्शा और कारों को अंदर जाने नहीं दिया गया। सिर्फ बाइक सवारों और पैदल लोगों को अंदर जाने दिया गया। ई-रिक्शा और कारों को शक्ति चौक से जजी चौराहा होते हुए सिविल लाइन सेकंड से निकाला गया। सिविल लाइन द्वितीय से रोडवेज बस स्टैंड होते हुए ई-रिक्शा और कारों को डाकखाना और नगर पालिका चौक से सिविल लाइन फर्स्ट और सदर बाजार की तरफ भी नहीं जाने दिया गया। सदर बाजार में जाम की स्थिति बनी तो डाकखाना चौराहे से दोपहर बाद सदर बाजार में बाइकों की एंट्री भी बंद कर दी गई। केवल पैदल लोगों को ही सदर बाजार में खरीदारी के लिए जाने दिया गया। इसके बावजूद भी सदर बाजार में लोगों का निकलना दूभर रहा।
विज्ञापन

जाटान से आने वाले वाहनों को भी किया डायवर्ट
जाटान की तरफ से आने वाली ई-रिक्शा और बाइकों को सदर बाजार से पहले ही पुरानी तहसील के पास से डायवर्ट किया गया। जहां से वाहन पुराने शहर की गलियों में होते हुए राम का चौराहा और रोडवेज बस स्टैंड तक पहुंचे। सदर बाजार की सड़क पर दोनों ओर पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

राम के चौराहा से जेल तक रहा जाम
जाटान से आने वाली ई-रिक्शा और सदर बाजार से बाहर-बाहर निकलने के फेर में राम के चौराहा से जेल तक सड़क जाम के हवाले हो गई। दोनों तरफ से ई-रिक्शा, कार और बाइकों की कतार लग गई। घंटों तक लोग जाम में फंसे रहे। बाद में पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर ट्रैफिक सुचारु कराया। देर शाम तक शहर की सड़कों पर वाहन रेंग रेंग कर चलते रहे।

दीपावली तक लागू रहेगी व्यवस्था
शहर में रूट डायवर्जन की व्यवस्था दीपावली के दिन तक लागू रहेगी। सिविल लाइन और सदर बाजार में ई-रिक्शा और कारों को अंदर नहीं जाने दिया जाएगा। बता दें कि खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। दुकानों के बाहर तक सामान रखा हुआ है। सदर बाजार की सड़क भी तंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed