{"_id":"a35d4c7c88bbc26102908cded935be8b","slug":"no-disturbances-will-be-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
Updated Tue, 17 Nov 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। आईजी बरेली जोन विजय सिंह मीणा ने कहा है कि ग्राम पंचायत के चुनाव में कही कोई गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी।
जो ऐसा करने की जुर्रत करेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि सभी गांवों की समीक्षा की गई है। जिन गांवों में पुराना विवाद हैं, वहां अतिरिक्त फोर्स लगाई जाएगी।
पुलिस लाइन में पत्रकारों से वार्ता करते हुए आईजी विजय सिंह मीणा ने कहा कि पंचायत चुनाव में पहली बार पुलिस ने क्लस्टर मोबाइल का प्रयोग किया था, जो सफल रहा है। ग्राम प्रधान के चुनाव में भी क्लस्टर मोबाइल को आजमाया जाएगा।
बताया कि सभी टीमों को निर्देश दिए गए है कि वह चुनाव से पहले गांव और पोलिगं बूथ के रास्ते देख लें। संवेदनशील गांवों में पांच से आठ आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य कर्मी, प्राथमिक शिक्षक, शिक्षा मित्रों को चिन्हित किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्हें गांव की हर गतिविधि पर नजर रखने को कहा जाएगा। पुलिस इनके संपर्क में रहेगी। गांव की फीडबैक ये ही देंगे। एसपी स्तर पर भी इस काम के लिए कुछ संभ्रात ग्रामीण चुने गए हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव में राजनीतिक दबाव में कोई काम नहीं होगा।
सभी एसओ से कह दिया गया है कि जो उन पर दबाव बनाएं, उनसे कह दे कि आईजी के आदेश पर काम हो रहा है। बताया कि रेंज से चुनाव के लिए अतिरिक्त फोर्स दिया जा रहा है। इससे पूर्व आईजी ने जिले की पुलिस अफसरों की बैठक की।
पुलिस का निष्पक्ष चुनाव कराने के कडे़ निर्देश दिए। कहा कि कही पर भी गड़बड़ी न हो जाए। पुलिस पहले से सारी तैयारी कर लें। चुनाव में असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस कड़ा एक्शन ले।
बैठक में डीआईजी मुरादाबाद ओंकार सिंह, एसपी सुभाष सिंह बघेल, एस पी देहात धर्मवीर सिंह समेत सभी सीओ और एसओ उपस्थित रहे। आईजी ने आदेश कक्ष में जनप्रतिनिधियों से भी वार्ता की और उनकी समस्याएं सुनीं।
कम शराब पकड़ी तो होगी कार्रवाई ः बिजनौर। आईजी ने बताया कि समीक्षा के दौरान उन्होंने पाया कि कोतवाली देहात, किरतपुर में पंचायत चुनाव के दौरान कम शराब पकड़ी गई।
सभी एसओ को निर्देश दिए गए हैं कम शराब पकड़े जाने पर कार्रवाई होगी। ग्रामीणों की सूचना पर आबकारी के साथ छापेमारी अभियान चलाएं।