फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   No clue of missing youth, fear of untoward incident

लापता युवक का सुराग नहीं, अनहोनी की आशंका

Thu, 12 May 2022 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
No clue of missing youth, fear of untoward incident
धामपुर में लापता निपेंद्र की बरामदगी को लेकर परिजनों में अनहोनी की आशंका से बढ़ी बैचेनी - फोटो : DHAMPUR
लापता युवक का सुराग नहीं, अनहोनी की आशंका
विज्ञापन

धामपुर (बिजनौर)। टीचर कॉलोनी निवासी निपेंद्र (33) मुरादाबाद के मलकपुर स्थित अपनी ससुराल से पांच मई को गिरिजा देवी मंदिर जाने की बात कर गया था, लेकिन तब से वह लापता है। निपेंद्र की पत्नी गीता ने मुरादाबाद में पति की गुमशुदगी दर्ज करा उसकी बरामदी की मांग की है। उधर, युवक की मां कुमरेश देवी ने पुत्रवधू गीता और एक युवक नीरज पर अपने पुत्र को अगवा करने का आरोप लगा शिकायती पत्र मुरादाबाद पुलिस को सौंपा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

निपेंद्र की मां कुमरेेेश देवी और बहन ललिता का कहना है कि उनका भाई पत्नी के साथ सुसराल में रहता था। वह एक माह पहले ही धामपुर आया था। आरोपी नीरज ने पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में निपेंद्र को अगवा कर उसे उत्तराखंड राज्य के अल्मोड़ा के धारचूला ले जाने की बात बताई। निपेंद्र के भाई प्रवेंद्र कुमार का कहना है कि नीरज के बयान के आधार पर मुरादाबाद पुलिस अल्मोड़ा निपेंद्र को बरामद करने गई थी, लेकिन उसका वहां कोई सुराग नहीं मिला। पूरे परिवार को अनहोनी की आशंका है। ललिता का आरोप है कि उनके भाई को गायब करने में उनकी भाभी गीता की भूमिका संदिग्ध है। उन्होंने मुरादाबाद पुलिस से भाई को सकुशल बरामद करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed