फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Nishtha wants to become world's top archer

दुनिया की शीर्ष तीरंदाज बनना चाहती हैं निष्ठा

Sat, 28 Aug 2021 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Nishtha wants to become world's top archer
बिजनौर में तीरंदाजी के गुर सीख रही निष्ठा गुप्ता। - फोटो : BIJNOR
दुनिया की शीर्ष तीरंदाज बनना चाहती हैं निष्ठा
विज्ञापन

कोतवाली देहात। जनपद मथुरा में तीरंदाजी का प्रशिक्षण ले रहीं होनहार निष्ठा गुप्ता दुनिया की नंबर वन तीरंदाज बनकर अपने गांव, जनपद और देश का नाम विश्व पटल पर रोशन करना चाहती है। इसके लिए वह रात-दिन कड़ी मेहनत कर रही हैं।

क्षेत्र के ग्राम शादीपुर निवासी पत्रकार विवेक गुप्ता की पुत्री निष्ठा गुप्ता मथुरा में रहकर तीरंदाजी का प्रशिक्षण ले रही है। वह मथुरा आर्चरी एकेडमी में तीरंदाजी के गुर सीख रही हैं। निष्ठा 2019 में बुलंदशहर में आयोजित जूनियर प्रादेशिक तीरंदाजी प्रतियोगिता तथा 2021 में गढ़मुक्तेश्वर में हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर चुकी हैं। गढ़मुक्तेश्वर में संपन्न हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में निष्ठा टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीत चुकी हैं। निष्ठा कंपाउंड राउंड में खेलती हैं। निष्ठा मथुरा स्थित दयानंद सरस्वती विद्यालय में कक्षा पांच की छात्रा है और मथुरा आर्चरी एकेडमी के कोच योगेंद्र सिंह राणा के सानिध्य में तीरंदाजी का प्रशिक्षण ले रही हैं। निष्ठा को मथुरा सांसद हेमा मालिनी, ओलंपियन सत्यदेव प्रसाद, वर्ल्ड चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता अभिषेक वर्मा का भी आशीर्वाद प्राप्त हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed