फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Nishi elements in Kishanpur break the statue of Shani Dev

किशनपुर में शरारती तत्वों ने शनिदेव की मूर्ति खंडित की

Sun, 03 Mar 2019 11:49 PM IST
Deepak Sharma अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर Published by: Deepak Sharma Updated Sun, 03 Mar 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
Nishi elements in Kishanpur break the statue of Shani Dev
चंदक क्षेत्र के गांव किशनपुर में मौजूद पुलिस बल। - फोटो : अमर उजाला
चंदक में  ग्राम किशनपुर में कुछ असामाजिक तत्वों ने पीपल के पेड़ के नीचे स्थापित शनिदेव की मूर्ति खंडित कर दी। गांव वालों ने दूसरे समुदाय के युवकों पर मूर्ति खंडित करने का शक जताया।
विज्ञापन

मंडावर थाने के गांव किशनपुर में भुईयार समाज की जगह में खड़े पीपल के पेड़ के नीचे हनुमान व शनिदेव की मूर्ति स्थापित है। रविवार सुबह महिला किरन पीपल पर जल चढ़ाने पहुंची तो शनि देव की मूर्ति खंडित देखकर ग्रामीणों को सूचना दी। मौके पर लोगों का भीड़ एकत्र हो गई। गांव वालों के मुताबिक पास में ही अंडे के छिलके और शराब की बोतलें पड़ी थी। लोगों का आरोप था कि पास में ही गैर संप्रदाय में शादी समारोह था। उसमें आए लोगों ने शराब पीकर यह हरकत की है। सूचना मिलते ही मंडावर थानाध्यक्ष अंशुमाली भारती भारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंच गए।  सीओ महेश कुमार व एसडीएम ब्रिजेश कुमार भी मौके पर पहुंच गए और गांव वालों से वार्ता की। इसके बाद अधिकारियों ने गांव के लोगों को नई मूर्ति लेने के लिए हरिद्वार रवाना कर दिया। शाम को ग्रामीण शनिदेव की मूर्ति लेकर गांव पहुंच गए। गांव में भारी पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed