फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Nine centers made for B.Ed entrance exam at district headquarters

बिजनौर: जिला मुख्यालय पर बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए बने नौ केंद्र

Thu, 30 Jul 2020 11:24 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 30 Jul 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Nine centers made for B.Ed entrance exam at district headquarters
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

बिजनौर जिले के नौ केंद्र पर बीएड प्रवेश परीक्षा होगी। सभी केंद्र जिला मुख्यालय पर हैं। केंद्रों पर 3850 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा केंद्र पर कोरोना से बचाव के पुख्ता इंतजाम होंगे। परीक्षा की त्रिस्तरीय निगरानी रहेगी। प्रशासन ने परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी हैं।

विज्ञापन


बीएड प्रवेश परीक्षा नौ अगस्त रविवार को है। आयोजक लखनऊ विश्वविद्यालय है। विश्वविद्यालय ने वर्धमान कॉलेज के प्रोफेसर अजय कुमार राणा तथा क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी ने डाक्टर जीत सिंह प्राचार्य राजकीय डिग्री कॉलेज शेरकोट को नोडल अधिकारी नामित किया है। प्रोफेसर राणा ने बताया कि हर केंद्र पर दो पर्यवेक्षक की लिहाज से 18 पर्यवेक्षक होंगे।
विज्ञापन


शासन की ओर से केंद्र प्रतिनिधि रहेंगे। एक प्रतिनिधि दो केंद्र की निगरानी करेगा। केंद्र व्यवस्थापक परीक्षा केंद्र के प्रधानाचार्य होंगे। परीक्षा दो शिफ्ट में है। कोरोना से बचाव के पुख्ता इंतजाम हो रहे हैं। अभ्यर्थियों के सिटिंग प्लान में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन होगा। हर 25 अभ्यर्थियों पर एक कक्ष निरीक्षक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा केंद्र अभ्यर्थी संख्या
वर्धमान कॉलेज प्रथम 500
वर्धमान कॉलेज द्वितीय 500
जीजीआईसी बिजनौर 500
जीआईसी बिजनौर 400
आरजेपी बिजनौर 500
केपीएस बिजनौर 400
आरबीडी बिजनौर 500
बीआईसी बिजनौर 250
राजकीय पोलिटेक्निक बिजनौर 300
कुल = 3850

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed