{"_id":"698e28b11e61632d4b09e727","slug":"nikki-first-in-100-meter-race-and-long-jump-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-172275-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: 100 मीटर दौड़ व लंबी कूद में निक्की प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: 100 मीटर दौड़ व लंबी कूद में निक्की प्रथम
विज्ञापन
बिजनौर के नेहरू स्टेडियम में परिषदीय स्कूलों की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता लंबी कूद में भाग
बिजनौर। बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को नेहरू स्टेडियम में 41वीं जनपदीय बाल क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता 100 मीटर, 200 मीटर एवं 400 मीटर (बालक वर्ग) में शाहनवाज ब्लॉक जलीलपुर ने प्रथम स्थान पाया। 100 मीटर जूनियर बालिका वर्ग एवं लंबी कूद में छात्रा निक्की ब्लॉक कोतवाली ने प्रथम स्थान पाया।
दो दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह, जिलाधिकारी जसजीत कौर, मुख्य विकास अधिकारी रणविजय सिंह, बीएसए सचिन कसाना, बीईओ चरण सिंह ने किया। जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र चौधरी ने विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा, इन छात्रों का स्टैमिना अन्य कॉन्वेंट स्कूलों के बच्चों की तुलना में बहुत अधिक है और निश्चित रूप से यह कल के भारत का स्वर्णिम भविष्य बनेंगे। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने कहा, ये सभी बच्चे ऊर्जा से परिपूर्ण हैं और इनमें बहुत क्षमताएं हैं। यदि इन्हें सही समय पर अच्छे अवसर प्राप्त होंगे, तो निश्चित रूप से देश का नाम रोशन करेंगे। बीएसए सचिन कसाना ने कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की।
कार्यक्रम का संचालन गुलशन गुप्ता, आकांक्षा चौधरी और शमीम अहमद ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में समाजसेवी योगेंद्र पाल सिंह योगी, बीईओ सूर्यकांत गिरी, डॉ. प्रभात कुमार, अलका देवी, डीसी प्रशिक्षण अनुज कुमार शर्मा, लियाकत अली, अतुल कुमार भटनागर, रामोतार सिंह, रूचिका चौधरी, दुष्यंत कुमार, भूपेंद्र चौधरी, अशद जमाली आदि रहे।
विज्ञापन
-यह रहा पहले दिन की प्रतियोगिता का परिणाम
50 मीटर दौड़ बालक प्राथमिक वर्ग में गुलवाज ब्लॉक किरतपुर प्रथम।
100 मीटर, 200 मीटर एवं 400 मीटर बालक वर्ग में शाहनवाज ब्लॉक जलीलपुर प्रथम।
100 मीटर जूनियर बालिका वर्ग में निक्की ब्लॉक कोतवाली प्रथम।
200 मीटर, 400 मीटर एवं 600 मीटर जूनियर बालिका वर्ग में पलक ब्लॉक जलीलपुर प्रथम।
लंबी कूद प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में गुलबाज विकास क्षेत्र किरतपुर प्रथम।
लंबी कूद जूनियर वर्ग बालिका में निक्की विकास क्षेत्र कोतवाली प्रथम।
बैडमिंटन एकल में नेहा विकास क्षेत्र नजीबाबाद प्रथम।
बैडमिंटन डबल्स में प्रतिज्ञा और दामिनी विकास क्षेत्र नहटौर प्रथम।
टेबल टेनिस एकल में छवि विकास क्षेत्र किरतपुर प्रथम।
टेबल टेनिस डबल्स में भावना और ललित विकास क्षेत्र नजीबाबाद प्रथम।