{"_id":"645cdc1dbd0f45c7120533a5","slug":"nikay-chunav-bijnor-congress-district-president-sherbaz-pathan-arrested-from-lucknow-2023-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nikay Chunav: लखनऊ से कांग्रेस जिलाध्यक्ष शेरबाज पठान गिरफ्तार, मतदान के दौरान प्रत्याशियों में हुई थी मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nikay Chunav: लखनऊ से कांग्रेस जिलाध्यक्ष शेरबाज पठान गिरफ्तार, मतदान के दौरान प्रत्याशियों में हुई थी मारपीट
Thu, 11 May 2023 05:44 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 11 May 2023 05:44 PM IST
सार
Nikay Chunav : बिजनौर जिला अध्यक्ष शेरबाज पठान को लखनऊ से गिरफ्तार किया गया है। चार मई को मतदान के दौरान भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों के बीच मारपीट हुई थी।
विज्ञापन
बिजनौर पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस बिजनौर जिला अध्यक्ष शेरबाज पठान लखनऊ पार्टी कार्यालय से गिरफ्तार हुआ है। चार मई को मतदान के दौरान कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशियों के बीच मारपीट हुई थी। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। तभी से शेरबाज पठान फरार चल रहे थे। शेरबाज पठान की गिरफ्तारी की पुष्टि एसपी रामअर्ज ने की। उधर, थाना प्रभारी चांदपुर से लखनऊ के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
थाना नूरपुर के वरिष्ठ उप-निरीक्षक के नेतृत्व में चार सदस्य पुलिस टीम कल से लखनऊ में डेरा डाले हुए थी। गुरुवार को कांग्रेस पार्टी कार्यालय के पास 1:56 बजे जिलाध्यक्ष को गिरफ्तार किया गया। उस समय शेरवाज पठान पार्टी कार्यालय के पास एक पान की दुकान पर पान खाने के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP Nikay Chunav 2023 Live: बागपत में पुलिस पर हमला, मेरठ में भिड़े भाजपा-निर्दलीय समर्थक भिड़े, कई हिरासत में
विज्ञापन
अगर आज गिरफ्तारी नहीं होती तो कांग्रेश जिलाध्यक्ष की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट से रोक लग सकती थी। क्योंकि गुरुवार को हाईकोर्ट में सुनवाई होनी थी। आखरी वक्त पर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद बिजनौर पुलिस की टीम उन्हें लखनऊ में स्थित पास के थाने में लेकर पहुंची, जहां से कोर्ट ले जाया गया। फिलहाल कोर्ट से रिमांड पर लेकर बिजनौर के लिए पुलिस टीम रवाना होने वाली है।
यह भी पढ़ें: Meerut Nikay Chunav 2023: 90 साल की जमीला ने चारपाई पर पहुंचकर डाला वोट, तस्वीरों में देखें मतदान का उत्साह