{"_id":"61154f2c3a080344cc486a00","slug":"nhai-has-misled-the-pmo-by-sending-a-pit-free-report-but-now-the-rti-activist-has-revealed","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: एनएचएआई ने पीएमओ को किया गुमराह, भेज दी गड्ढा मुक्त की रिपोर्ट, आरटीआई कार्यकर्ता ने खोली पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: एनएचएआई ने पीएमओ को किया गुमराह, भेज दी गड्ढा मुक्त की रिपोर्ट, आरटीआई कार्यकर्ता ने खोली पोल
Thu, 12 Aug 2021 10:11 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 12 Aug 2021 10:11 PM IST
सार
एनएचएआई ने पीएमओ कार्यालय को मार्ग गड्ढामुक्त कर दिए जाने की रिपोर्ट देकर गुमराह किया। वहीं एक आरटीआई कार्यकर्ता ने अधिकारियों की पोल दी।
विज्ञापन
नजीबाबाद-कोटद्वार मार्ग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर में मेरठ-पौड़ी हाईवे गड्ढों में तब्दील होने के बावजूद नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने पीएमओ कार्यालय को मार्ग गड्ढामुक्त कर दिए जाने की सूचना देकर गुमराह किया। क्षेत्रवासियों ने कई दुर्घटनाएं होने और बड़ी दुर्घटना की आशंका को देखते हुए तत्काल हाईवे को गड्ढा मुक्त किए जाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
मेरठ-पौड़ी हाईवे-119 नजीबाबाद तहसील से होकर गुजरता है। बिजनौर से नजीबाबाद के बीच करीब 34 किलोमीटर और नजीबाबाद से कोटद्वार उत्तराखंड तक करीब 25 किलोमीटर हाईवे मार्ग है। छह माह से हाईवे गड्ढों में तब्दील होने से कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। एनएचएआई की उदासीनता से जगह-जगह मार्ग गड्ढों में तब्दील हो चुका है। इसे लेकर आरटीआई कार्यकर्ता मनोज शर्मा ने क्षेत्र से गुजरने वाले मेरठ-पौड़ी हाईवे के संबंध में पीएमओ कार्यालय दिल्ली को शिकायत भेजी थी। इस संबंध में हाईवे अथॉरिटी के जीएम ने तीन अगस्त 2021 को पीएमओ कार्यालय और शिकायतकर्ता को मार्ग गड्ढा मुक्त कर दिए जाने की लिखित सूचना भेजी थी। सूचना से शिकायतकर्ता असमंजस में पड़ गए। उन्होंने सरकार को गुमराह करने वाली विभाग की करतूत से पीएमओ कार्यालय को अवगत कराया है।
विज्ञापन
हाईवे पर यात्रा करना खतरे से खाली नहीं
नजीबाबाद से कोटद्वार उत्तराखंड तक हाईवे का बेहद खस्ताहाल है, जिसके चलते यात्रियों को खतरनाक ढंग से कष्ट भरी यात्रा के लिए विवश होना पड़ रहा है। मोरध्वज मंदिर समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र रावत और समाजसेवी रेणु कोटनाला का कहना है कि बड़िया से कोटद्वार तक हाईवे गड्ढों में तब्दील हो चुका है। गड्ढों में बरसात का पानी भरने से वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। बड़िया-मथुरापुर मोर सहित क्षेत्र के कई गांवों से जुड़े हाईवे को क्षेत्रवासियों ने तत्काल गड्ढा मुक्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन
शीघ्र हाईवे होगा गड्ढा मुक्त
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया मेरठ के जीएम डीके चतुर्वेदी ने बताया कि मार्ग को तत्काल गड्ढा मुक्त कराया जा रहा है। वर्षा के मौसम के चलते हाईवे को गड्ढा मुक्त कराने में बाधा आ रही है।