फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   More than 1,500 new voters booth

1500 से अधिक वोटरों पर नया बूथ

Tue, 21 Jun 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Tue, 21 Jun 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
More than 1,500 new voters booth
बिजनौर में पत्रकारों से वार्ता करती डीएम बी चंद्रकला। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में डीएम बी चंद्रकला ने कहा है कि आगामी विधान सभा चुनाव के के मद्देनजर जिन मतदेय स्थलों पर 1500 से अधिक मतदाता है। उन  मतदेय स्थलों को विभाजित करने के लिए मतदान केंद्रों पर अन्य मतदेय स्थलों के मतदाताओं को समायोजित किया जाएगा। 
विज्ञापन

 कलक्ट्रेट के सभा कक्ष में सोमवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए डीएम ने कहा कि एक मतदान केंद्र पर एक ही मतदेय स्थल है। उसमें 1500 से अधिक मतदाता है उस मतदान  केंद्र पर नया मतदेय स्थल बनाया जाएगा। 19 से 21 जून  को इस कार्य को पूरा करके 22 जून को मतदेय स्थल सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इस संबंध में मान्या प्राप्त राजनैतिक दलों  की बैठक बुलाई गई है। डीएम ने बताया कि बूथ लेबिल अधिकारी घर-घर जाकर डी- डुप्लीकेशन  की सूची का 24 जून तक सत्यापन करेंगे। 27 जून  तक निर्वाचन अधिकारी की ओर से  चिह्नित मतदाताओं को नोटिस दिए जाएंगे। जिन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में एक से अधिक स्थानों पर हैं। डीएम ने बताया कि आयोग द्वारा चिह्नित  की गई 17 प्रकार की त्रुटियाें  को 24 जून  तक  सही करने को कहा गया है।  इस मौके  पर एडीएम  प्रशासन राम मूर्ति मिश्र भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed