फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Necessary shops will open by 11 am

जरूरी दुकानें सुबह 11 बजे तक खुलेंगी

Fri, 07 May 2021 12:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
Necessary shops will open by 11 am
जरूरी दुकानें सुबह 11 बजे तक खुलेंगी
विज्ञापन

नगीना। कोरोना कर्फ्यू के दौरान जरूरी सामानों की लोगों को दिक्कत न हो तथा कोरोना कर्फ्यू का सख्ती से अनुपालन भी हो इन सबके बीच सामंजस्य बैठाने के लिए प्रशासन ने व्यापारियों के साथ बैठक कर आवश्यक वस्तु की दुकानें खोले जाने की रणनीति बनाई।
बृहस्पतिवार दोपहर चित्तौड़गढ़ पुलिस चौकी में आयोजित बैठक में एसडीएम घनश्याम वर्मा व पुलिस क्षेत्राधिकारी सुमित शुक्ला ने व्यापारियों के साथ बैठक में कोरोना कर्फ्यू के दौरान किराना, फल व सब्जी की दुकानों को प्रतिदिन 11 बजे तक खोले जाने पर सहमति बनाई। एसडीएम ने बताया कि कोई भी दुकानदार सुबह किसी भी समय किराना, फल व सब्जी की दुकान खोल सकता है लेकिन प्रात: 11 बजे के बाद किसी तरह की कोई भी दुकान खुले पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मेडिकल व कृषि संबंधी दुकानों पर यह नियम लागू नहीं होगा। पुलिस क्षेत्राधिकारी सुमित शुक्ला ने दो टूक कहा कि दिन में 11 बजे के बाद सड़क पर कोई भी ठेला, ई-रिक्शा व कोई दुकान खुली पाई गई तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। इस मौके पर थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण मुरारी दोहरे, नगर पालिका के स्वास्थ्य निरीक्षक धीरज राय वर्मा पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अब्दुल कय्यूम राईन, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष दीपक अग्रवाल, सना ग्रुप के चेयरमैन सरफराज अंसारी, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष संजय गुप्ता, प्रतिष्ठित व्यापारी अमित जैन विक्की, मनीष अग्रवाल, नवीन महेश्वरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed