फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Nawab Saad honored for his contribution to wildlife conservation

वन्य जीव संरक्षण में विशेष योगदान के लिए नवाब साद को सम्मानित

Fri, 09 Oct 2020 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
Nawab Saad honored for his contribution to wildlife conservation
देहरादून के मंथन सभागार में प्रसिद्ध शिकारी नवाब साद बिन आसिफ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित कर? - फोटो : DHAMPUR
वन्य जीव संरक्षण में योगदान के लिए नवाब साद सम्मानित
विज्ञापन

धामपुर। उत्तराखंड में एक बाघ व नौ आदमखोर गुलदारों को मौत की नींद सुलाकर जनता को राहत दिलाने वाले शेरकोट निवासी नवाब साद बिन आसिफ को उत्तराखंड के वन विभाग ने देहरादून में एक समारोह में प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया।

शेरकोट निवासी पूर्व पालिका अध्यक्ष एवं शिकारी नवाब आसिफ विकास के पुत्र नवाब साद बिन आसिफ ने बताया कि वह परिवार सहित देहरादून में वन्य जीव सप्ताह के समापन समारोह में शामिल हुए, जहां उन्हें प्रमुख वन संरक्षक जयराज ने प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव रंजना काला, मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक जेएस सुहाग व अन्य अधिकारियों के बीच प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। वह उत्तर प्रदेश राइफल एसोसिएशन के सह सचिव एवं राइफल एसोसिएशन बिजनौर के जिला सह सचिव भी हैं। उथर कालागढ़ में वन्यजीव सप्ताह के समापन के अवसर चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को उप प्रभागीय वनाधिकारी कुंदन सिंह खाती की अध्यक्षता व वनक्षेत्राधिकारी आरके भट्ट के संचालन में पुरस्कार वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed