फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Native Association takes out foot march, SIT will investigate

Bijnor News: मूल निवासी संघ ने निकाला पैदल मार्च, एसआईटी करेंगी जांच

Tue, 12 Sep 2023 11:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Sep 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Native Association takes out foot march, SIT will investigate
छात्र राजेंद्र सैनी हत्याकांड को लेकर चल रहा था कलक्ट्रेट में धरना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। मूल निवासी संघ की ओर से मंगलवार को जिला मुख्यालय पर कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला गया। छात्र राजेंद्र हत्याकांड को लेकर चल रहे धरना प्रदर्शन में समर्थन दिया। उधर, एसआईटी के गठन के आश्वासन पर धरना समाप्त किया गया।
कलक्ट्रेट में पिछले कई दिनों से राजेंद्र सैनी हत्याकांड को लेकर धरना प्रदर्शन चल रहा है। मूल निवासी संघ की ओर से एक ज्ञापन भी दिया गया। इसमें कहा गया कि नजीबाबाद के रानीपुर निवासी बीएसी के छात्र राजेंद्र सैनी की हत्या कर दी गई थी, जिसके शव को रेलवे लाइन पर डाल दिया गया। कहा गया कि स्थानीय पुलिस आरोपियों से हमसाज है और हत्या को आत्महत्या बता रही है। पुलिस ने मामले में हत्या की रिपोर्ट दर्ज की, लेकिन किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई।
विज्ञापन

ज्ञापन देकर हत्यारोपियों की गिरफ्तारी और मामले की सीबीसीआईडी जांच कराने की मांग उठाई। इससे पहले मूल निवासी संघ के कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। रेलवे स्टेशन से यह मार्च शुरू हुआ। इस दौरान जिलाध्यक्ष जसवंत सिंह, गौरव धीमान, भीम सिंह, रामकुमार, रविंद्र भारती, सुनील सैनी, राजपाल, जीतराम सैनी, रंजीत सिंह, अजयपाल सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष तिलकराज सैनी ने बताया कि मामले में प्रदेश सरकार के मंत्री जसवंत सैनी से बात हुई है। एएएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह ने धरनास्थल पर पहुंचकर टीम के एसआईटी गठन का आश्वासन दिया और धरना समाप्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed