फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   National level selection of early alerting ambulance model

अर्ली अलर्टिंग एंबुलेंस मॉडल का राष्ट्रीय स्तर पर हुआ चयन

Thu, 30 Dec 2021 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
National level selection of early alerting ambulance model
बिजनौर मॉडर्न ऐरा पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्रा जिनके मॉडल हुए राष्ट्रीय स्तर पर चयनित। - फोटो : BIJNOR
अर्ली अलर्टिंग एंबुलेंस मॉडल का राष्ट्रीय स्तर पर हुआ चयन
विज्ञापन

बिजनौर। मॉडर्न एरा पब्लिक स्कूल बिजनौर के छात्रों ने लोगों में जागरुकता लाने के लिए अर्ली अलर्टिंग एंबुलेंस सिस्टम तैयार किया है। इस सिस्टम से चार किलोमीटर दूरी से ही एंबुलेंस के आने का पता चल जाएगा। साथ ही एंबुलेंस को रास्ता नहीं देने वालों का आटोमेटिक फोटो खिंचकर आरटीओ के पास पहुंच जाएगा। मॉडल का राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ है। स्कूल में चयनित मॉडल का प्रदर्शन किया गया। प्राचार्य डॉ. सीमा विश्वास ने छात्रों को प्रमाण पत्र तथा ट्राफी प्रदान की।
पब्लिक स्कूलों की 29 वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2021 प्रतियोगिता ऑनलाइन हुई है। प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर चयनित साइंस मॉडल का प्रजेंटेशन किया गया है। इसी क्रम में मॉडर्न एरा पब्लिक स्कूल बिजनौर के विद्यार्थी अदिति धोत्रे तथा निकुंज खन्ना ने अपने मॉडल के बारे में जानकारी दी। अर्ली अलर्टिंग ट्रैफिक कंट्रोलर है। स्कूल के जीवविज्ञान विभागाध्यक्ष अभिनव कुमार एवं पीजीटी फ़राज साहब के निर्देशन में मॉडल तैयार किया गया है। एंबुलेंस सिस्टम की नई तकनीक को दर्शाते इस मॉडल का चयन राष्ट्रीय स्तर पर हो गया है। अब मॉडल को अगली कार्रवाई के लिए वैज्ञानिकों के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। प्राचार्य डॉ. सीमा विश्वास ने विद्यार्थियों के सराहा है।
विज्ञापन

विद्यार्थियों के गाइड फराज साहब ने बताया कि एंबुलेंस में ट्रैफिक लाइट के ऊपर एक्स्ट्रा लाइट लगी होगी। एंबुलेंस के अंदर रडार सिस्टम लगा होगा। करीब चार किलोमीटर दूरी से एक्स्ट्रा लाइट जलनी बुझनी तथा इमरजेंसी हार्न बजना शुरू हो जाएगा। एंबुलेंस में एक कैमरा लगाया गया है। यदि कोई व्यक्ति एंबुलेंस को रास्ता नहीं दे रहा है तो उसका आटोमेटिक फोटो खिंचकर परिवहन विभाग अर्थात आरटीओ के पास चला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed