{"_id":"618ea621ac5d3203c66f78ce","slug":"national-achievement-survey-exam-held-at-217-centers-bijnor-news-mrt5645659165","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण परीक्षा 217 केंद्रों पर हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण परीक्षा 217 केंद्रों पर हुई
विज्ञापन

बिजनौर। जिले के 217 केंद्रों पर राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण परीक्षा हुई है। परीक्षा में करीब 7000 बच्चे शामिल हुए हैं। परीक्षा एनसीईआरटी द्वारा विद्यालयों में पढ़ रहे छात्रों का शिक्षा का स्तर जानने के लिए आयोजित की गई है।
जिला कार्डिनेटर एवं मॉडर्न एरा पब्लिक स्कूल बिजनौर की प्रधानाचार्या सीमा विश्वास ने बताया कि एनसीईआरटी द्वारा बच्चों की शिक्षा का स्तर जानने के लिए परीक्षा हुई है। परीक्षा में जिले के सीबीएसई के नौ तथा राजकीय व सहायता प्राप्त माध्यमिक 208 विद्यालयों के छात्र-छात्राएं शामिल हुए हैं। परीक्षा में कक्षा तीन, पांच, आठ व 10 के बच्चे शामिल हुए हैं। राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण परीक्षा वर्ष 2011 से निश्चित समय अंतराल पर हो रही है। सर्वे के सैंपल से शिक्षा नीति निर्धारण में सहायता मिलती है। परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न थे। जिनका जवाब बच्चों को ओएमआर शीट पर देना था।
बताया कि कक्षा तीन में भाषा, गणित व पर्यावरण के 47 सवाल कक्षा पांच में इन्हीं विषयों के 53 सवाल कक्षा आठ में भाषा, गणित, विज्ञान, सामाजिक अध्ययन तथा अंग्रेजी के 60 सवाल तथा कक्षा 10 में इन्हीं विषयों के 70 सवाल पूछे गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर निगरानी के लिए एनसीईआरटी के पर्यवेक्षक तैनात थे।