फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Narendra faction dominated the election

कन्या इंटर कालेज प्रबंधकीय समिति के चुनाव में विजय गुट का सूपडा साफ

Tue, 09 Nov 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Narendra faction dominated the election
धामपुर कन्या इंटर कॉलेज प्रबंध समिति के पदाधिकारियों के चुनाव में वोट डालने को मतपत्र लेते मतदा? - फोटो : DHAMPUR
चुनाव में नरेंद्र गुट का रहा दबदबा
विज्ञापन

धामपुर। धामपुर कन्या इंटर कॉलेज प्रबंधकीय कार्यकारिणी के चुनाव में एसबीडी कालेज के प्रबंधक विजय अग्रवाल गुट का सुपड़ा साफ हो गया है। चार पदों के लिए हुए चुनाव में नरेंद्र अग्रवाल गुट के सभी पदाधिकारियों ने जीत दर्ज की। कुल 273 वोटों में से 194 मतदाताओं ने मतों का प्रयोग किया। चुनाव में उपाध्यक्ष पद पर लाला नरेंद्र कुमार अग्रवाल, प्रबंधक पद पर वीरेंद्र माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष पद पर गौरव माहेश्वरी व उप प्रबंधक पद पर शलभ अग्रवाल चुने गए।
धामपुर के कन्या इंटर कालेज का चुनाव दोनों गुटों की प्रतिष्ठा का विषय बना गया था। दो माह पहले विजय गुट ने डीएम से शिकायत कर चुनाव प्रक्रिया को स्थगित करा दिया था। डीएम के आदेश पर चुनाव नौ नवंबर को सुबह नौ बजे से कन्या इंटर कालेज में शुरू हुआ। कॉलेज के गेट के बाहर दोनों गुट के लोग डटे रहे। मतदान ठीक नौ बजे से शुरू होकर तीन बजे तक हुआ। 273 में से 194 वोटरों ने मतों का प्रयोग किया।
विज्ञापन

चुनाव उपाध्यक्ष, प्रबंधक, कोषाध्यक्ष और उप प्रबंधक पद के लिए हुआ। उपाध्यक्ष पद पर लाला नरेंद्र कुमार अग्रवाल को 141 वोट मिले, जबकि उमेश कुमार गोयल को केवल 51 वोट मिले। दो वोट निरस्त हो गए। प्रबंधक पद पर वीरेंद्र माहेश्वरी को 132 वोट मिले। नीरा गोयल को 61 वोट मिले। एक वोट निरस्त हो गया। कोषाध्यक्ष पद पर गौरव माहेश्वरी को 142 वोट मिले, जबकि मुदित अग्रवाल 48 वोटों पर ही सिमट गए। चार वोट निरस्त हो गए। उप प्रबंधक पद पर शलभ अग्रवाल को 143 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी राजीव कुमार गोयल को केवल 44 वोट पाकर शांत होना पड़ा। समिति सदस्य पद पर मनोज कुमार माहेश्वरी को 128, विपुल कुमार गर्ग को 127, राजीव कुमार को 122, रामप्रसाद को 121, कृष्णकांत अग्रवाल को 118, विपिन कुमार को 115, संजय गोयल को 115, अरुण कुमार को 91, शोभा अग्रवाल को 58, समीर गुप्ता को 52 वोट मिले। एकल परचा होने के कारण सभी को विजयी घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जो भी परिणाम आए, स्वीकार
विजय कुमार अग्रवाल एसबीडी कालेज के प्रबंधक विजय कुमार अग्रवाल का कहना है कि चुनाव में हार-जीत तो होती रहती है। चुनाव में जो भी मतदाताओं की ओर से उनके पक्ष में परिणाम आए हैं, वह स्वीकार है।

नए युवकों के जुड़ने का कमाल
लाला नरेंद्र कुमार अग्रवाल नवनियुक्त उपाध्यक्ष लाला नरेंद्र कुमार अग्रवाल का कहना है कि उनके गुट के पदाधिकारियों की एक पक्षीय जीत, पूर्व कमेटी की ओर से हुए विकास कार्यों व व्यवहार का कमाल है। नए लोगों के जुड़ने से कमेटी को पहले से और अधिक ऊर्जा मिली है।

धामपुर के कन्या इंटर कालेज प्रबंध समिति के पदाधिकारियों के चुनाव में वोट डालती महिला मतदाता

धामपुर के कन्या इंटर कालेज प्रबंध समिति के पदाधिकारियों के चुनाव में वोट डालती महिला मतदाता- फोटो : DHAMPUR

धामपुर में कन्या इंटर कॉलेज प्रबंध समिति के संपन्न चुनाव में जीत के बाद अंगूलियों को उठाकर जीत की

धामपुर में कन्या इंटर कॉलेज प्रबंध समिति के संपन्न चुनाव में जीत के बाद अंगूलियों को उठाकर जीत की- फोटो : DHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed