फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Namazis reached mosques wearing black bands in protest against the Waqf Amendment Bill

Bijnor News: वक्फ संशोधन बिल के विरोध में काली पट्टी बांधकर मस्जिदों में पहुंचे नमाजी

Sat, 29 Mar 2025 12:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sat, 29 Mar 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Namazis reached mosques wearing black bands in protest against the Waqf Amendment Bill
नींदडू में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शन करते नमाजी। संवाद।
स्योहारा। नगर व ग्रामीण क्षेत्र की मस्जिदों में जुमा अलविदा की नमाज शांतिपूर्वक संपन्न हुई। कुछ मस्जिदों में नमाजियों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर वक्फ संशोधन बिल का विरोध करते हुए इसे वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

जुमा अलविदा पर नगर की जामा मस्जिद में मौलाना इम्तियाज कासमी, रहमानिया मस्जिद में मुफ्ती मोहम्मद उवैस, हाजी वाली मस्जिद में मुफ्ती उबैद जैदी, तकिये वाली मस्जिद में कारी हारून, मियां वाली मस्जिद में मुफ्ती असीम अंसारी, कुरैशियान मस्जिद में हाफिज शमशाद, हाथे वाली मस्जिद में मौलाना फैजान, शाही मस्जिद में मौलाना शाहिद, जना वाली मस्जिद में मुफ्ती सदाकत ने नमाज अदा कराई। जामा मस्जिद के इमाम मौलाना इम्तियाज कासमी ने नमाज के बाद मुल्क की तरक्की, अमनोआमान की दुआ कराई ।
विज्ञापन

आल इंडिया पर्सनल लॉ बोर्ड के आह्वान पर नगर की कई मस्जिदों में नमाजियों ने बाहों पर काली पट्टी बांध कर वक्फ बोर्ड में होने वाले संशोधन का विरोध किया। शहर इमाम मौलाना मोहम्मद कामिल अंसारी ने बताया कि सरकार वक्फ बोर्ड में जो संशोधन करना चाहती है, हम उसका विरोध करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नींदडू। सुनहरी मस्जिद और मस्जिद अबुबक्र समेत कई मस्जिदों में नमाजियों ने केंद्र सरकार के वक्फ संशोधन बिल 2024 का विरोध किया। उन्होंने नमाज अदा की और फिर मस्जिद प्रांगण और बाहर गेट पर मौन प्रदर्शन किया। इस अवसर पर मुफ्ती सदाकत हुसैन, हाजी अनीस अहमद, मुंशी अनीस अहमद, अताउर्रहमान, खुर्शीद अहमद, हाजी नफीस अहमद और गुफरान रहे।

काली पट्टी बांधकर अदा की नमाज
नगीना। जुमा अलविदा की नमाज शांतिपूर्ण संपन्न हुई। जमा मस्जिद समेत नगर की सभी मस्जिदों पर नमाज अदा की गई। नमाजियों ने आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के आह्वान पर वक्फ संशोधन बिल का बाहों पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। चेयरपर्सन के पुत्र शेख शेराज खलील ने भी काली पट्टी बांधकर नमाज अदा की। शेख शाहनवाज खलील ने नमाजियों का फूल बरसाकर स्वागत किया।

नींदडू में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शन करते नमाजी। संवाद।

नींदडू में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शन करते नमाजी। संवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed