{"_id":"605395848ebc3e8ca76f71da","slug":"najibabad-team-won-the-cricket-match-nazibabad-news-mrt5305773124","type":"story","status":"publish","title_hn":"नजीबाबाद टीम ने जीता क्रिकेट मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नजीबाबाद टीम ने जीता क्रिकेट मैच
विज्ञापन
नजीबाबाद टीम ने जीता क्रिकेट मैच
जलालाबाद। जिला स्तरीय टेनिस क्रिकेट मैच फ्रेंडस क्लब की ओर से आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का लीग मैच नजीबाबाद की टीम ने जीता।
नजीबाबाद के गांव रम्मनवाला के खेल मैदान में बृहस्पतिवार को आयोजित लीग मैच हर्षवाड़ा और नजीबाबाद की टीम के बीच खेला गया। नजीबाबाद के कप्तान भूरे सलमानी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। नजीबाबाद की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 104 रनों का लक्ष्य रखा। नजीबाबाद की ओर दानिश ने 26 और मोहित ने 16 रन बनाए। जबाब में उतरी हर्षवाड़ा की टीम 12 ओवर में आठ विकेट खोकर 93 रन ही बना सकी। नजीबाबाद टीम के मोंटी को चार विकेट लेने और 27 रन बनाने पर मैन ऑफ द मैच चुना गया। अंपायर की भूमिका इशरत और मो. नईम ने निभाई। आयोजकों में इस्लामुद्दीन, बबलू, इकरार, मदीन अहमद, मो. जयैद आदि मौजूद रहे।