फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Najibabad gets long distance special train

नजीबाबाद को मिली लंबी दूरी की स्पेशल ट्रेन

Thu, 01 Apr 2021 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Najibabad gets long distance special train
नजीबाबाद। रेलवे कोविड संक्रमण के शुरूआती दौर से बंद जनसेवा एक्सप्रेस का संचालन दो अप्रैल से सप्ताह में तीन दिन करेगा। नजीबाबाद में ट्रेन का पूर्व की भांति स्टॉपेज जारी रहेगा।
विज्ञापन

रेलवे दरभंगा से अमृतसर के बीच जनसेवा एक्सप्रेस के नंबर से फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन दो अप्रैल से एक जुलाई तक शुरू करेगा। अप दिशा में नजीबाबाद से मंगलवार, शुक्रवार व रविवार को और डाउन दिशा में स्पेशल ट्रेन मंगलवार, बृहस्पतिवार व रविवार को नजीबाबाद से गुजरेगी।
विज्ञापन

नजीबाबाद स्टेशन पर तैनात सीएमआई आरके सिंह के अनुसार फेस्टिवल स्पेशल 05211 अप एक अप्रैल को शाम 5:20 बजे दरभंगा से रवाना होकर दो अप्रैल को अपराह्न 3:50 बजे मुरादाबाद, शाम 5:14 बजे नजीबाबाद, शाम 5:58 बजे लक्सर पहुंचेेगी। सहारनपुर-अंबाला होते हुए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन तीन अप्रैल को देर रात 1:45 बजे अमृतसर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन 05212 डाउन अमृतसर से तीन अप्रैल को शाम 7:15 बजे रवाना होकर अंबाला, सहारनपुर, लक्सर होते हुए चार अप्रैल को तड़के 3:26 बजे नजीबाबाद पहुंचेगी। प्रात: 5:07 बजे मुरादाबाद पहुंचकर पांच अप्रैल को देर रात 2:55 बजे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन दरभंगा पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed