फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Najibabad Assembly: Election stuck in triangular contest

विधानसभा क्षेत्र नजीबाबाद में जमकर हुआ मतदान

Mon, 14 Feb 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Najibabad Assembly: Election stuck in triangular contest
नजीबाबाद विधानसभा : त्रिकोणात्मक मुकाबले में फंसा चुनाव
विज्ञापन

नजीबाबाद। सपा-रालोद गठबंधन, भाजपा और बसपा प्रत्याशी में त्रिकोणात्मक मुकाबला हुआ। मुस्लिम मतदाताओं ने बसपा प्रत्याशी के पक्ष में भी मतदान किया। भाजपा के परंपरागत मतों के साथ कुछ अनुसूचित जाति और मुस्लिम मतदाताओं ने भी मतदान किया। सपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशी विधायक हाजी तसलीम अहमद, भाजपा प्रत्याशी कुंवर भारतेंद्र सिंह, बसपा प्रत्याशी शाहनवाज आलम ने मतदाताओं को अपने-अपने पक्ष में रिझाने का प्रयास किया। बसपा के शाहनवाज आलम ने अनुसूचित जाति के परंपरागत वोटों के साथ मुस्लिम मतदाताओं को अपनी ओर रिझाने में कामयाबी हासिल की। सपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशी तसलीम अहमद के पक्ष में अधिकांश मुस्लिम मतदाताओं ने मतदान किया।

विधानसभा क्षेत्र नजीबाबाद सीट से पहली बार चुनाव लड़ रहे साहनपुर निवासी कुंवर भारतेंद्र सिंह ने भाजपा के परंपरागत वोटरों के साथ व्यक्तिगत संबंधों का लाभ लेते हुए अनुसूचित जाति और कुछ मुस्लिम मतदाताओं ने भी सेंध मारने में कामयाबी हासिल की। फिलहाल तीनों प्रत्याशियों में कड़ा मुकाबला है। कांग्रेस टिकट पर चुनाव लड़ रहे अकबरपुर आंवला निवासी हाजी मो.सलीम अंसारी ने वर्तमान चुनाव में कांग्रेस का जनाधार बढ़ाने के लिए भरपूर मेहनत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed