{"_id":"620a9c34baf8a11a25359dea","slug":"nahtaur-assembly-united-muslims-division-among-dalits-bijnor-news-mrt5769875166","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहटौर विधानसभा : एकजुट मुस्लिम, दलितों में बंटवारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहटौर विधानसभा : एकजुट मुस्लिम, दलितों में बंटवारा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहटौर विधानसभा : एकजुट मुस्लिम, दलितों में बंटवारा
नहटौर विधानसभा सीट पर भाजपा के उम्मीदवार ओमकुमार और रालोद के उम्मीदवार मुंशीराम पाल में सीधी टक्कर हुई है। यहां मुस्लिम एकजुट होकर रालोद के साथ जाता दिखा। वहीं, दलितों का बंटवारा भाजपा को उम्मीद बंधा रहा है। जाट बाहुल्य इस सीट पर गठबंधन की हवा बनी हुई थी। अधिकांश जाट मतदाता रालोद के साथ गया है। पिछड़ी जाति के सैनी मतदाता और पाल मतदाता में भी गठबंधन के प्रत्याशी ने सेंधमारी कर ली है। हालांकि हार जीत किसकी होगी यह नतीजों के बाद भी पता चल सकेगा। गठबंधन को जीत के बेहद करीब देखा जा रहा है।
बिजनौर विधानसभा : भाजपा और सपा-रालोद गठबंधन में टक्कर
बिजनौर सीट पर सपा-रालोद गठबंधन के उम्मीदवार डॉ. नीरज चौधरी और भाजपा की प्रत्याशी विधायक सुचि चौधरी के बीच कांटे की टक्कर है। इस सीट पर मुस्लिमों का बिखराव नहीं हो सका। जिस वजह से गठबंधन मजबूत होता दिख रहा है। हालांकि बसपा को मुस्लिम नहीं मिलते देख दोपहर बाद दलितों के रुख में बदलाव हुआ। दलित वोट भाजपा की ओर खिसका है। इस सीट पर दलितों का बंटवारा भाजपा को जीत की उम्मीद बंधा रहा है। उधर, गठबंधन मुस्लिम और जाटों के गठजोड़ के सहारे जीत को पक्का मान रहा है। हालांकि मतदान के दिन दोपहर बाद जाट मतदाताओं ने भी भाजपा को वोट किया।
चांदपुर विधानसभा : दलित वोट तय करेंगे किसकी होगी जीत
भाजपा विधायक कमलेश सैनी की पिछले चुनाव में सबसे बड़ी जीत हुई थी, अबकी बार गठबंधन ने सीधी टक्कर दी है। गठबंधन को काफी मजबूत माना जा रहा है। हालांकि बसपा के उम्मीदवार डॉ. शकील हासमी ने मुस्लिम वोटों में सेंधमारी की है। चांदपुर में दलित वोटों पर दारोमदार टिका हुआ है। भाजपा और सपा-रालोद गठबंधन दोनों ही दलित वोटों का सेंधमारी का दावा कर कर रहे हैं। माना यह जा रहा है कि दलितों का रुख जिसकी ओर रहा, उसी के सिर पर जीता का ताज सजेगा।
विज्ञापन
बढ़ापुर विधानसभा : मुस्लिमों के बंटवारे ने भाजपा को राहत
बढ़ापुर में बसपा के उम्मीदवार मोहम्मद गाजी ने मुस्लिमों में सेंधमारी कर दी। माना जा रहा है कि तीस से चालीस प्रतिशत मुस्लिम बसपा की तरफ गया है। पहले सपा और भाजपा में ही सीधी टक्कर मानी जा रही थी। भाजपा के उम्मीदवार कुंवर सुशांत सिंह ठाकुर और पिछड़ी जातियों के वोट के सहारे जीत पक्की मान रहे हैं। मुस्लिमों के बंटवारे का भी भाजपा को ही फायदा मिलेगा। सपा के उम्मीदवार कपिल गुर्जर जाट-गुर्जर और मुस्लिमों के सहारे जीत का दावा कर रहे हैं।