{"_id":"62b4ad0fbe26f67b984cbf05","slug":"nahar-singh-earning-five-lakhs-annually-from-turmeric-cultivation-bijnor-news-mrt5941280136","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्दी की खेती से सालाना पांच लाख कमा रहे नाहर सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्दी की खेती से सालाना पांच लाख कमा रहे नाहर सिंह
विज्ञापन
बिजनौर में प्रगतिशील किसान नाहर सिंह को सम्मानित करते डीएम व एसपी।
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्दी की खेती से सालाना पांच लाख कमा रहे नाहर सिंह
बिजनौर। हल्दी की खेती किसान नाहर सिंह की आय मजबूत कर रही है। वह पांच एकड़ जमीन में हल्दी की खेती कर रहे हैं। इस हल्दी को घर पर ही चक्की में पीस कर उसका पाउडर बनाकर बाजार में करीब 400 रुपये प्रति किलो के मूल्य पर बेच रहे हैं। इससे वह पांच लाख रुपये सालाना कमा रहे हैं और पांच लोगों को रोजगार उपलब्ध करा रहे हैं।
जनपद के ब्लॉक मोहम्मदपुद देवमल के गांव शादीपुर निवासी किसान नाहर सिंह पुत्र बलवीर सिंह करीब पांच साल से पांच एकड़ जमीन में हल्दी की खेती कर रहे हैं। साथ में वह सरसों व गन्ने की खेती भी करते है, लेकिन उनकी रुचि हल्दी की खेती में बढ़ रही है। उसी में वह आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह वर्ष 2017-18 से पांच एकड़ भूमि में हल्दी की खेती कर रहे हैं, 2018-19 में उन्होंने हल्दी प्रसंस्करण प्लांट भी स्थापित कर लिया था। वह हल्दी पाउडर निकाल के 400 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से बाजार में बेच रहे हैं। हल्दी उत्पादन व पाउडर बनाकर बेचने से वह सालाना पांच लाख तक की आय कर लेते हैं। उनके इस व्यवसाय से पांच लोगों को रोजगार प्राप्त हो रहा है।
उन्होंने बताया कि वह सरसों का उत्पादन कर उसका भी तेल निकालकर बाजार में बेचने की तैयारी में है। इसके लिए वह ऑयल सेलर की स्थापना कर रहे हैं। किसान नाहर सिंह का कहना है कि कृषि को व्यवसायिक रूप देने के लिए नौजवान आगे आएं। खेती को कृषि रोजगार के रूप में अपनाएं। किसान नाहर सिंह के उल्लेखनीय कार्य के लिए जिलाधिकारी उमेश मिश्र व एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।