फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Nagar Kirtan taken out on Guru's festival of lights

गुरु के प्रकाशोत्सव पर निकाला नगर कीर्तन

Thu, 06 Jan 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Nagar Kirtan taken out on Guru's festival of lights
गुरु के प्रकाशोत्सव पर निकाला नगर कीर्तन
विज्ञापन

बिजनौर/स्योहारा। गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाशोत्सव सिख समाज द्वारा धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर नगर कीर्तन निकाला गया। जगह जगह नगर कीर्तन का स्वागत किया गया।
नगर कीर्तन रेलवे रोड स्थित गुरुद्वारे से शुरू हुआ। कीर्तन में फूलों से सजी श्री गुरुग्रंथ साहिब जी की सवारी और पंज प्यारे सभी के आकर्षण का केंद्र रहे। छोटे-छोटे बच्चे गीतों पर नृत्य करते हुए चल रहे थे। युवाओं ने अखाड़ों में करतब दिखाए। नगर कीर्तन शास्त्री चौक, सिविल लाइन, डाकघर चौराहा, रोडवेज चौराहा होते हुए नई बस्ती स्थित गुरुद्वारा पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी अध्यक्ष निक्की कालरा, तरनजीत गुलाटी, अरविंदपाल सिंह, सतवंत सिंह सलूजा, सचिन खुराना, इकबाल सिंह, सुरजीत सिंह खालसा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, स्योहारा में नगर कीर्तन का शुभारंभ गुरु सिंह सभा के तत्वाधान में पंजाबी धर्मशाला से किया गया। अखाड़े से जुडे़ युवाओं ने करतब दिखाए। नगर कीर्तन का नेतृत्व गुरुद्वारा सिंह सभा के अध्यक्ष अवतार सिंह उर्फ गोल्डी, सचिव प्रीतपाल सिंह और संरक्षक डॉक्टर हरविंदर सिंह कालरा कर रहे थे। अनिल कुमार जुनेजा, सुरेंद्र सिंह राजू, सरदार पीतम सिंह, अवतार सिंह, चरणजीत सिंह, आशु, दलजीत सिंह, जसवीर सिंह, अरविंदर सिंह काका, गुरु नानक महाविद्यालय के प्रबंधक गुरदीप सिंह आदि का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। विधायक नईमुल हसन, रोटरी क्लब के अध्यक्ष मेजर रईस अहमद चौधरी, कांग्रेस नगर अध्यक्ष चौधरी फहीम उर रहमान, कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष नासिर चौधरी, ब्राह्मण सभा जिलाध्यक्ष डॉ. यज्ञदत्त गौड़, नगर पालिका अध्यक्ष अख्तर जलील आदि ने नगर कीर्तन का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed