फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   NA

Bijnor News: नजीबाबाद में व्यापारी के मुंशी से लूटपाट

Mon, 23 Jan 2023 04:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 23 Jan 2023 04:59 PM IST
विज्ञापन
NA
नजीबाबाद में मुंशी से लूट की घटना के बारे जानकारी लेते एसपी दिनेश सिंह
- डबल फाटक फ्लाईओवर पर तीन बदमाशों ने की वारदात
विज्ञापन

फोटो-11एनजेडबी07ए, 07बी
संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद। बदमाशों ने डबल फाटक फ्लाईओवर पर किराना कारोबारी के मुंशी को तमंचे से डराकर 50 हजार रुपये का बैग लूट लिया। घटना की सूचना पर एसपी सिटी ने घटनास्थल का दौरा किया।
किराना कारोबारी तरुण अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल की फर्म शाकंभरी ट्रेडर्स का गोदाम कोतवाली रोड पर स्थित है। उनके मुंशी देवेंद्र प्रजापति और चेतराम बाइक से गोदाम से कैश लेकर कल्लूगंज व्यापारी के प्रतिष्ठान जा रहे थे। पीछे से बाइक सवार तीन बदमाशों ने दोनों मुंशी को तमंचे से डराकर चांद होटल के सामने फ्लाईओवर पर रोक लिया। मुंह पर कपड़ा बांधे तीनों बदमाशों ने मुंशी देवेंद्र के हाथ से लगभग 50 हजार रुपये की नकदी का बैग लूट लिया। बैग में गोदाम की चाबी भी थीं।
विज्ञापन

घटना के बाद बदमाश कोतवाली दिशा की ओर भाग गए। घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी डॉ. प्रवीण रंजन सिंह, सीओ गजेंद्र पाल सिंह, थाना प्रभारी राधेश्याम, अपराध निरीक्षक अर्जुन सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। व्यापारी नेताओं उमापति गर्ग, संजीव अग्रवाल, विशाल वैश्य, नितिन, नकुल अग्रवाल, रचित अग्रवाल ने पुलिस से घटना के खुलासे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed