फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   NA

Bijnor News: हीटर की तपन सोख रही आंखों की नमी

Mon, 23 Jan 2023 05:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jan 2023 05:00 PM IST
विज्ञापन
NA
बिजनौर जिला अस्पताल में बच्ची की आंखों की जांच करते नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ रजनीश शर्मा।
- हीटर की वजह से हुई ड्राइनेस के रोजाना पांच मरीज तक पहुंच रहे जिला अस्पताल
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। सर्दियों के दिनों में ठंड से राहत पाने के लिए लोग हीटर का प्रयोग कर रहे हैं। एक तरफ जहां हीटर शरीर को गर्म कर रहा है, वहीं दूसरी ओर आंखों को प्रभावित कर रहा है। हीटर की गर्माहट से आंखों की नमी सूख रही है। जिला अस्पताल में हीट से आंखों की नमी सूखने के रोजाना पांच मरीज तक पहुंच रहे हैं।
ठंड बढ़ने से हीटर का उपयोग बढ़ गया है। लोग ठंड से बचने के लिए हीटर को सामने रखकर बैठ रहे हैं। हीटर के ज्यादा पास बैठने से आंखे प्रभावित हो रही हैं। आईबॉल को चिकनाहट देने के लिए टियर फिल्म लेयर होती है। जो आंख को इधर-उधर घूमने में मदद करती है। टियर फिल्म लेयर में प्रोटीन, पानी, वसा होती है। जिससे आंखों में दर्द नहीं होता है। जब हीटर के नजदीक बैठते हैं तो हीट आंखों की नमी को सोख लेती है। जिसकी वजह से हीटर के पास बैठना आंखों के लिए ठीक नहीं है। इसकी वजह से आंखों में दर्द, बार-बार पलक झपकने, खुजली, जलन की समस्या ज्यादा बढ़ रही है।
विज्ञापन


हीटर से हुई ड्राइनेस के लक्षण-
-आंखों में दर्द
-इंफेक्शन होना
-आंखों का लाल होना
-आंखों से पानी या आंसू आना
-देखने में परेशानी होना
ड्राइनेस से बचाव-
-हीटर से थोड़ा दूर बैंठे -मोबाइल का ज्यादा प्रयोग न करें
-समस्या होने पर दवाई लें
-आंखों को दिन में तीन बार साफ करें
-बाहर जाते समय आंख, कानों को ढकें
--------- वर्जन:: सर्दियों में हीटर की वजह से आंखों में ड्राइनेस के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। हीटर से इतनी दूर बैठें कि शरीर को गर्माहट ज्यादा नहीं लगे। इसके अलावा हीटर के पास बैठकर मोबाइन नहीं चलाएं। क्योंकि मोबाइल देखते समय आंखें नहीं झपकते हैं, जिससे गर्माहट होने से आंखों की नमी सूख जाती है।.....डॉ. रजनीश शर्मा, नेत्र रोग विशेषज्ञ, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed