{"_id":"604a568c43a5e25c4e107fe8","slug":"muslim-leader-has-been-threatened-after-paid-donations-for-ram-temple-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर के लिए चंदा देने वाले मुस्लिम नेता को धमकी, परिवार की जान को बताया खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर के लिए चंदा देने वाले मुस्लिम नेता को धमकी, परिवार की जान को बताया खतरा
Fri, 12 Mar 2021 01:01 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 12 Mar 2021 01:01 AM IST
सार
- राम मंदिर के लिए चंदा देने वाले मुस्लिम नेता को धमकी
- मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की ओर से हुए कार्यक्रम में आए इंद्रेश कुमार को सौंपी थी धनराशि
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर के नहटौर में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संयोजक व राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रचारक इंद्रेश कुमार का कार्यक्रम कराने और राम मंदिर के लिए चंदा देने वाले आयोजक सैय्यद मिसाल मेहंदी को सोशल मीडिया के माध्यम से धमकी दी जा रही है। उन्होंने स्वयं व अपने परिवार की जान को खतरा बताया है।
विज्ञापन
विगत सात मार्च को नहटौर के एक बैंक्वेट हॉल में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच पर्यावरण सेल की ओर से ‘वतन से मोहब्बत इमान की निशानी है’ विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया था। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप आरएसएस के प्रचारक और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संयोजक इंद्रेश कुमार पहुंचे थे। उन्होंने अपने संबोधन में अनेक तर्क दिए थे। जिन्हें सुनकर कार्यक्रम में मौजूद जमीयत उलमा-ए-हिंद के अनेक लोग उठ कर चले गए थे। कार्यक्रम में कुछ बच्चों की ओर से अयोध्या में निर्माणधीन श्रीराम मंदिर के लिए चंदे के रूप में पैसों से भरी अपनी गुल्लक इंद्रेश कुमार को सौंपी थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: करोड़ों की टैक्स चोरी का मामला: एसआईटी की तफ्तीश तेज, दर्ज किए गए निलंबित अधिकारियों के बयान
विज्ञापन
जिसके बाद सोशल मीडिया में नगर के कुछ लोगों ने फोटो के साथ टिप्पणी करनी शुरू कर दी। कार्यक्रम के आयोजक सैय्यद मिसाल मेहंदी ने बताया कि उन्हें सोशल मीडिया पर कई लोग धमकी दे रहे हैं और गलत बयान बाजी कर उनकी छवि को धूमिल किया जा रहा है। इन लोगों से उन्हें और उसके परिवार को जान का खतरा बना हुआ है। इस संबंध में उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों को अवगत करा दिया है। पुलिस को अभी मामले की जानकारी नहीं दी गई है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/