फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   murderous attack on lawyer

वकील पर किया जानलेवा हमला

Fri, 22 Oct 2021 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
murderous attack on lawyer
वकील पर किया जानलेवा हमला
विज्ञापन

नजीबाबाद। बार एसोसिएशन के महामंत्री पद के प्रत्याशी जितेंद्र राजपूत पर एक मानसिक रूप से बीमार युवक ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। तहसील परिसर में हुए हमले में अधिवक्ता के हाथ में गंभीर चोटें आईं। वकीलों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा दिया।

बार एसोसिएशन का 23 अक्तूबर को वार्षिक चुनाव के लिए मतदान होना है। तहसील परिसर की कैंटीन क्षेत्र में कुछ समय से रह रहे मानसिक रूप से बीमार युवक ने बृहस्पतिवार दोपहर जितेंद्र राजपूत उर्फ जीतू पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। जितेंद्र बार एसोसिएशन के महामंत्री पद के प्रत्याशी हैं। पीछे से सिर पर वार करते युवक को देखकर अधिवक्ता ने बचाव किया। उनके हाथ पर गंभीर चोटें आईं। घटना के तुरंत बाद अधिवक्ताओं ने आरोपी युवक को पकड़कर पुलिस को सौंपा दिया। बार एसोसिएशन की चुनाव एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन विजय शर्मा ने थाना प्रभारी दिनेश गौड़ को घटना की जानकारी देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। मानसिक रूप से बीमार युवक करीब एक वर्ष से तहसील परिसर में कैंटीन क्षेत्र में रह रहा था। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन ने बताया कि हमले से पूर्व युवक ने जितेंद्र राजपूत को गिराने का भी प्रयास किया। सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने आरोपी के पुलिस हिरासत में होने और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed