फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Murder: Shahrukh along with his uncle had murdered Akram by cutting him with an axe

Murder: पिता के अपमान का लिया खौफनाक बदला, चाचा संग मिलकर कुल्हाड़ी से काटकर की युवक की हत्या, कबूला जुर्म

Sat, 20 Jan 2024 10:41 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 20 Jan 2024 10:41 AM IST
सार

पिता के अपमान का बदला लेने के लिए शाहरुख ने अपने चाचा के साथ मिलकर युवकी कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर डाली। इसे बाद पुलिस से बचने के लिए खुद भी छिप गए और कुल्हाड़ी को भी छिपा दिया। हालांकि बिजनौर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया।

विज्ञापन
Murder: Shahrukh along with his uncle had murdered Akram by cutting him with an axe
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

शाहरुख ने रंजिश के चलते अपने चाचा और अन्य के साथ मिलकर कुल्हाड़ी से काटकर अकरम की हत्या की थी। पुलिस ने अकरम हत्यकांड का खुलासा कर नामजद आरोपी शाहरुख समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि नामजद दो आरोपी अभी फरार हैं।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर क्राइम अता मुहम्मद ने बताया कि दो दिन पहले थाना क्षेत्र के गांव बगदाद अंसार में अकरम (24) पुत्र अनवर की हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप पुरानी रंजिश के चलते गांव के शाहरुख, ओवैस और अनीस पर लगाया गया था और नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

विज्ञापन

इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस ने शुक्रवार को नामजद शाहरुख और जमशेद पुत्र इदरीश निवासी गांव बगदाद अंसार, बढ़ापुर थाने के मोहल्ला सातीयान निवासी असलम पुत्र अब्दुल रजा और अमजद पुत्र करीमुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया है। अभी इस मामले में नामजद अरोपी अनीस और उसका पुत्र ओवेस फरार हैं। पुलिस ने हत्यारोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद की है।

पुलिस पूछताछ में अकरम हत्याकांड में नामजद आरोपी शाहरुख ने बताया कि मृतक अकरम व अकरम के परिवार से मुकदमेबाजी को लेकर रंजिश चल रही है। करीब डेढ़ वर्ष पहले अकरम व अकरम के घर वालों के खिलाफ एक मामले में मुकदमा लिखवाया था।

17 जनवरी 2024 को अकरम ने उसके पिता अनीस के साथ गाली-गलौज की थी। पिता ने उसे घर आकर बताया तो वह और उसके चाचा जमशेद तथा फरहान उर्फ सोनू पुत्र इदरीश ने मिलकर अकरम की हत्या करने की योजना बनाई। तीनों ने अकरम को गांव के खाली  पर पकड़ लिया। फरहान व जमशेद ने अकरम के दोनों हाथ पकड़ लिए। उसने अकरम के सर पर कुल्हाड़ी से कई बार किए।

हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को तालाब के सामने झाड़ियों में छुपा दिया। पुलिस से बचने के लिए बढ़ापुर में अपने रिश्तेदार असलम और अमजद के यहां जाकर छुप गए। पुलिस के अनुसार इस मामले में अभी और कई लोगों के नाम सामने आए हैं। अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तार को पुलिस दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed